उत्तराखण्ड में ‘फ्लावरÓ की तरह महकता पुष्कर

0
121

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के रक्षामंत्री समेत भाजपा के कुछ दिग्गज राजनेता विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की पीठ थपथपाते हुए हमेशा यही कहते थे कि पुष्कर ‘फ्लावरÓ भी है और फायर भी। मुख्यमंत्री को दिया यह तमका राज्य में सच साबित हो रहा है जहां उत्तराखण्डवासियों के लिए पुष्कर ंिसह धामी महकते हुए ‘फ्लावरÓ की तरह उनके सामने आकर उनका आदर सत्कार कर रहे हैं तो वहीं वह फायर बनकर भ्रष्टाचारियों व माफियाओं पर बडी कार्यवाही करने के लिए आगे आ रखे हैं।
उत्तराखण्ड के किसी भी व्यक्ति को इस बात का आभास भी नहीं था कि जिस पुष्कर सिंह धामी को भाजपा हाईकमान ने उत्तराखण्ड की सत्ता सौंपी है वह चंद समय के भीतर ही आवाम के बीच एक बडे महानायक के रूप में उभर कर सामने आयेंगे। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दरबार में जिस तरह से हर फरियादी के पास खुद पहुंचकर उसका दर्द सुन रहे हैं और उसे हल करने के वह आदेश दे रहे हैं उससे आवाम पुष्कर सिंह धामी को एक महकता हुआ फ्लावर मानकर उन्हें सर माथे पर बिठा रहे हैं और उनका एक ही कहना है कि जिस मुख्यमंत्री में आवाम के दिल जितने का जज्बा है वह उत्तराखण्ड के अन्दर अगर बीस साल तक भी राज करे तो इसमें कोई शक नहीं है।

LEAVE A REPLY