नैनीताल(संवाददाता)। नैनीताल के घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन में पहुंचे सी.एम.पुष्कर धामी ने कहा कि कोविड के बाद आज यात्रा दोबारा शुरू हो रही है और वो भोलेनाथ और गोल्ज्यू से प्रदेश के लिए सुख शांति की प्रार्थना करने पहुंचे है। सी.एम.ने उपचुनाव को लेकर कहा कि गोल्ज्यू भगवान की भूमि चंपावत में हैं और उन्होंने वहां सेवा के लिए बुलाया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ मंदिर के दर्शन के बाद नैनीताल के घोड़ाखाल मंदिर पहुँचे। जहाँ उन्होंने गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने मंदिर दर्शन के साथ पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी दर्शन करने पहुँची थी। सीएम ने मीडिया से बात करते हुए हुए कहा कि कोविड के बाद आज चार धाम यात्रा दोबारा शुरू हो रही है और वो भोलेनाथ और गोल्ज्यू से प्रदेश के लिए सुख शांति की प्रार्थना करने पहुंचे है। सी.एम.ने उपचुनाव को लेकर कहा कि गोल्ज्यू भगवान की भूमि चंपावत में हैं और उन्होंने वहां सेवा के लिए बुलाया है। आह्वान किया है कि कोरोना को देखते हुए सतर्कता भी अवश्य बरतें ।
