धामी के रोड-शो में दिखा सैलाब

0
124

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जब चम्पावत के बनबसा से टनकपुर तक रोड-शो निकाला तो उस रोड़-शो में शामिल होने के लिए आवाम का जन सैलाब जिस तरह से सडकों पर उमड आया था उससे साफ नजर आ रहा है कि चम्पावत की जनता ने पुष्कर सिंह धामी को उपचुनाव में अभूतपूर्व विजय दिलाने का संकल्प ले लिया है और इस संकल्प की छाया आज पुष्कर सिंह धामी के रोड-शो में देखने को मिली इस रोड-शो में सांसद अजय टम्टा, चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोडी और पुष्कर सिंह धामी एक ही जीप में सवार थे और वह सडकों पर उमडे जन सैलाब का हाथ जोडकर अभिवादन कर रहे थे। चम्पावत की जनता रोड-शो में यह कहते हुए दिखाई दी कि अब उनका चम्पावत जगमग चमकेगा और विकास की जो धारा रूक गई थी उसपे पुष्कर सिंह धामी बडे पंख लगायेंगे।

LEAVE A REPLY