एसडीएम की गाडी को ट्रक ने कूचला

0
147

हरिद्वार/देहरादून(संवाददाता)। आज दिन-दहाडे लकसर रूडकी मार्ग पर स्थित सुनाली पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने एसडीएम की गाडी उडा दी और इस हादसे में एसडीएम की गाडी के परखच्चे उड गये और गाडी चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां आईसीयू में उन्हें भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिये और हरिद्वार डीएम से घटना की जानकारी ली तथा दुर्घटना में मारे गये चालक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांत प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और एसडीएम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी उन्होंने कामना की।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लकसर की एसडीएम संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लकसर आ रही थी तभी लकसर रूडकी मार्ग पर स्थित सोनाली पुल पर सामने से तेजी से आ रहे ट्रक ने एसडीएम की गाडी उडा दी और इस हादसे में गाडी का ड्राईवर मौके पर ही मौत की नींद सो गया जबकि घायल एसडीएम को आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया जहां आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लकसर रूडकी मार्ग पर एसडीएम लकसर के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली तो उन्होंने इस दुर्घटना के मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिये।

LEAVE A REPLY