राजभवन में स्थापित किया शिवलिंग

0
118

देहरादून(संवाददाता)। राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत्त ने पत्नी के साथ आज राजभवन के परिसर में शास्त्रीय विधि से प्राण प्रतिष्ठा पूजन और अभिषेक द्वारा राज प्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की। नर्मदा नदी से प्रकट हुये शिवलिंग की वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि राजभवन प्रागंण में शिवलिंग को स्थापित करने का उद्देश्य उत्तराखण्ड और उत्तराखण्डवासी के लिए शांति, समृद्धि और विकास के लिए कामना करना है। उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहां कण-कण में ईश्वर का वास है। उन्होंने कहा कि यह शिवलिंग हरिद्वार स्थित देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रज्ञेश्वर शिवलिंग के साथ मिले नौ शिवलिंगों में से एक है उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी में प्रज्ञेश्वर महादेव के साथ नौ अन्य शिवलिंग एकसाथ मिले थे जिन्हें पहले देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया था। इन नौ शिवलिंगों में से एक शिवलिंग अमेरिका के कैलीफोर्निया ह्यूस्टन में स्थापित किया जा चुका है। जबकि तीसरे शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा आज राजभवन में की गई है। उन्होंने कहा कि राजभवन में महादेव की स्थापना एक अत्यंत भावुक क्षण है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। राज्यपाल ने कहा कि शंकर का यह तीसरा रूप इसलिए विशेष है क्योंकि तीसरा त्रिशूल का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश की सबसे बडी विशेषता समरसता है। यहां हर धर्म, सभ्यता और संस्कृति की विशिष्ट पहचान है और सब मिलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और हमारे राष्ट्र के समक्ष विश्व गुरू के रूप में एक बडी जिम्मेदारी है इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी श्रीमती गुरमीत कौर एवं परिवार के सदस्य और राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY