गैंगेस्टर पर एसटीएफ का चाबुक

0
128

संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपराधियों व गैंगेस्टरों के खिलाफ जबसे बडी कार्यवाही करने का ऐलान किया है तबसे एसटीएफ भी ऐसे अपराधियों पर नकेल लगाने के लिए आगे आ गई और उसने गैंगेस्टर यशपाल तोमर की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क कराकर साफ संदेश दिया है कि अब माफियाओं के खिलाफ बडा ऑपरेशन चलता रहेगा।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार गैंगेस्टर के खिलाफ बडी कार्यवाही की है इस कार्यवाही में गैंगेस्टर यशपाल तोमर की एक सौ पच्चपन उन्नतीस लाख की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क किया है। बताया जा रहा है कि समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 के अन्तर्गत यह कार्यवाही की गई है। हरिद्वार, दादरी, बढोत, लोनी और पूर्वी दिल्ली के तहसीलदार को गैंगेस्टर की सम्पत्तियों को खंगालने के लिए नियुक्त किया गया था। कुर्क वाहनों और आदेशों की तामिली के लिए एसटीएफ की कई टीमें उत्तर प्रदेश और दिल्ली रवाना हुई हैं तथा गैंग के अन्य सदस्य भी एसटीएफ की रडार पर हैं जिन पर जल्द शिकंजा कसा जायेगा।

LEAVE A REPLY