भोंपू का संग्राम कोटद्वार में पहुंचा

0
164

कोटद्वार(संवाददाता)। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बावजूद मस्जिदों में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किये जाने के विरोध में हिन्दू युवा वाहनी ने भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सुबह व शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया है।
बताते चलें कि सुप्रीमकोर्ट ने धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर याचिका पर अपना निर्णय सुनाते हुवे लाउडस्पीकर की आवाज 5 डेसिबल से अधिक न रखने के आदेश दिए थे लेकिन स्थानीय प्रशासन सुप्रीमकोर्ट के इस आदेश का शक्ति से पालन कराने में पूरी तरह नाकाम रहा है ऐसे आरोप लग रहे हैं? हिन्दू युवा वाहनी की ओर से इस सम्बंध में कई मर्तबा ज्ञापन भी सौंपे गए हैं। प्रशासन की ओर से ज्ञापन पर कोई कार्यवाही न होने से आक्रोशित हिन्दू युवा वाहिनिक प्रदेश महामंत्री राजेश जदली ने भी अपने पटेलमार्ग स्थित आवास पर लाउडस्पीकर लगाकर पहले कुछ दिनों से शाम के वक्त कार्यकर्तओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। राजेश जदली का कहना है कि सुप्रीमकोर्ट के आदेश 2०18 में कहा है कि रात्रि 1० बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर नही बजेगा। सुबह 6 बजे से रात्रि 1० बजे तज 5 डेसीबल होना चाहिए।
गत नौ सितंबर को इस संबंध में स्थानीय प्रशासन ने महज नोटिस जारी कर सिर्फ खाना पूर्ति कर दी और कहा कि यदि कार्यवाही नही हुई तो शहर में ओर भी कई जगह मस्जिद है वहाँ भी हमारे द्वारा लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY