सरकार बनने में धामी की अह्म भूमिका

0
186

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों के मुरीद अंतरराष्ट्रीय स्तर के संत श्री श्री रविशंकर भी हो गए हैं। धर्मनगरी में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जिस युवा सोच के साथ उत्साहजनक तरीके से कार्य करने की दक्षता दिखा रहे हैं। उससे आज देश के अंदर उत्तराखंड के प्रति नजरिया बदला है उत्तराखंड देवभूमि है यहां के धामों एवं तीर्थों के प्रति विश्व भर में बसे हुए हिंदू धर्मावलंबी आने के लिए उत्सुक होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की सूचनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पूर्व के अल्प कार्यकाल में मिली। वह उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य का एक सुखद उदाहरण था। पुन: सरकार बनने में मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी भूमिका है लेकिन जो हार कर भी जीतता है उसे सिकंदर कहते हैं। मुख्यमंत्री भले ही अपना चुनाव हार गए हो लेकिन वह जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। हमें आशा है यहां की चार धाम यात्रा एवं अन्य तीर्थों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने में धामी सक्षम होंगे। श्री श्री रविशंकर ने उन्हें सलाह दी कि जिस प्रकार पूरा भारत आध्यात्म की ओर तेजी से आकर्षित हो रहा है वह एक बार पुन: बदलता भारत विश्व गुरु बनने में बड़ी भूमिका बनने जा रहा है। उत्तराखंड को भारत का शीश कहा जाता है इसलिए इस शीश की जिम्मेदारी युवा नौजवान, ऊर्जावान, मुख्यमंत्री के हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत उम्मीदों के साथ दी है। हमें ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं का आकृष्ट करने के लिए उनको बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम करना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा की छोटे राज्य होने के बावजूद और छोटा कार्यकाल मिलने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी देश में भी अपनी छवि सुंदर बनाने में कामयाब हुए हैं। सभी लोग उत्तराखंड निर्माण की भावनाओं को पूरा होता देखने की उम्मीद भी पुष्कर सिंह धामी से लगा रहे हैं।
श्री श्री रवी शंकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने आध्यात्मिक गुरु हैं विश्व भर में भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए उनको जाना जाता है और ऐसे संत के माध्यम से धामी की प्रशंसा के शब्दों का निकलना निश्चित तौर पर उत्तराखंड के गौरव की बात है। मुख्यमंत्री की से बड़ी अपेक्षाएं राज्य वासियों के साथ साथ सनातन परंपरावादी तीर्थ यात्रियों की भी बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस प्रकार से देवस्थानम बोर्ड को खत्म किया तथा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व भी तैयारियों बैठकों पर गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया है। उसको लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चौतरफा तारीफ हो रही है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर चंद उन लोगों में से हैं जिनका सीधा संपर्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से रहता है अगर ऐसे संतों के दिलों में पुष्कर सिंह धामी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं तो निश्चित तौर पर यह अल्प कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अभी पुष्कर सिंह धामी के सामने चुनाव लडऩे की भी चुनौती है इसलिए उन्हें बड़े विजन के साथ काम करना होगा और जिस प्रकार से उनसे राज्य के साथ-साथ बाहरी लोग भी अपेक्षाएं कर रहे हैं उनको भी उन भावनाओं को समझना होगा। यूं तो पुष्कर सिंह धामी राज्य का पर्यटन एवं तीर्थाटन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत कर हैं और यहां की तीर्थ यात्राएं बेहतर सुविधाओं के साथ प्रचारित हो गई तो 2 साल से करोना काल की भेंट चढ़ा यहां का सीजन भविष्य में राज्य को बड़ी उपलब्धि देने का काम करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वैसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा साथ मिल रहा है और स्वयं प्रधानमंत्री यह कह चुके हैं की आगामी 1० वर्षों में उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले 2० वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ देगी ऐसे में पूरे उत्साह और जुनून के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी को समझते हुए धामी को सभी का विश्वास जीतना होगा।

LEAVE A REPLY