प्रधानमंत्री मोदी के विजन को धरातल पर उतारते धामी

0
133

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक से राज्य के विकास को लेकर बडा आशीर्वाद लेने के बाद अब नये उत्तराखण्ड की ओर तेजी के साथ बढते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका साफ संकल्प है कि उनके राज्य में भ्रष्टाचार और घोटाले की कोई छाया देखने को नहीं मिलेगी और राज्य के अन्दर आवाम को नई सरकार का नया विजन देखने को हर रोज मिलता रहेगा और सरकार ने जो भी आवाम के साथ वायदे किये हैं उसे धरातल पर उतारने के लिए वह रात-दिन एक कर देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर पुष्कर राज्य में एक नई ऊर्जा के साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उत्तराखण्ड में एक बार फिर भाजपा की सरकार सत्ता मे ंआई तो उसके बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए रात-दिन एक किये हुये हैं और उन्होने राज्य की ब्यूरोक्रेसी को साफ संदेश दिया है कि अब वह न तो खुद दिन-रात चैन से बैठेंगे और न ही किसी भी अफसर को चैन से बैठने देंगे। पुष्कर ंिसह धामी ने जिस तरह से पहाडों में आये दिन गुलदार के हमलों से आवाम की मौत व उन पर प्राण घातक हमले देखकर वन विभाग के अधिकारियों को ऐसी घटनायें रोकने के लिए खुला अल्टीमेटम दिया है उससे पहाडवासियों के मन में नये मुख्यमंत्री को लेकर एक आशा की किरण जागी है कि जो वन विभगा के अफसर कभी भी गुलदार के हमलों पर गंभीर दिखाई देते थे वह अब मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद गंभीर नजर आयेंगे और पहाडों में गुलदारों के हमलों को रोकने के लिए वह एक बडे विजन के तहत काम करते हुए दिखाई देंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से वनों में अवैध पातन व अवैध खनन को लेकर सख्त रूख अपनाया है उससे वन विभाग के अफसरों की नींद उडी हुई है और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी जिस तरह से भ्रष्ट अफसरों की फाइल को तलब किया है उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पुष्कर सिंह धामी एक बडे विजन के तहत राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढते जा रहे है और आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा इसमें अब कोई शंका नजर नहीं आ रही है। पुष्कर ंिसह धामी ने जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर जिस तरह राज्य के उत्थान के लिए उनसे आर्थिक सहायता मांगी है उससे साफ नजर आ रहा है कि पुष्कर ंिसह धामी नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।

LEAVE A REPLY