मां के दरबार में पहुंचे सीएम

0
150

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी आज सुबह अपनी पत्नी के साथ पिथौरागढ़ के टनकपुर में मां पूर्णागिरि मन्दिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने मां की पूजा अर्चना की और उत्तराखण्ड की समृद्धि के लिए दुआ मांगी और राज्यवासियों को नवरात्रि और नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि मां पूर्णागिरि के आशीर्वाद से उत्तराखण्ड को देश का सबसे आदर्श राज्य बनाने की दिशा में वह आगे बढेंगे।
आज नवरात्रे के प्रथम दिन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ मां पूर्णागिरि मन्दिर पहुंचे जहां उन्होंने मां के दरबार में माथा टेककर उत्तराखण्ड को हर विपदा से हमेशा बचाने और राज्य में खुशहाली बनाये रखने के लिए मां से दुआ मांगी। मन्दिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी की पूजा अर्चना कर उन्हें दीर्धायु का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी ने उत्तराखण्डवासियों को नवरात्रे और नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि मां राज्यवासियों की हमेशा रक्षा करती रहें और राज्य का हर इंसान खुशहाल रहे। पुष्कर सिंह धामी का एक ही विजन और मिशन है उत्तराखण्ड को समृद्ध और आदर्श कैसे बनाया जाये क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर ंिसह धामी को उत्तराखण्ड का चौमुखी विकास करने का जो टास्क सौंपा है उस पर वह हर दिन खरा उतरने के लिए वह काम कर रहे हैं। चुनाव के समय सफाई कर्मचारियों के लिए उनका मानदेय पांच सौ रूपये प्रतिदिन करने का वायदा किया था और इस वायदे को उन्होंने पूरा करते हुए उसका शासनादेश भी जारी कराकर सफाई कर्मचारियों को एक बडा तोहफा दिया है।

LEAVE A REPLY