राष्ट्रपति का धामी को आशीर्वाद

0
138

देहरादून(संवाददाता)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा बने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर बार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खुला आशीर्वाद मिला और यही कारण था कि जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजतिलक हुआ तो उसके गवाह बनने के लिए खुद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून आये थे। आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर जौली ग्रांट हवाई अडडे पर पहुंचे तो वहां राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका हाथ जोडकर अभिनंदन और स्वागत किया। राज्यपाल का अभिवादन लेने के बाद जब वह मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे तो हाथ जोडकर खडे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हाथ पकडकर राष्ट्रपति ने उन्हें कई बार थपथपाया। राष्ट्रपति से मिला यह सम्मान युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए एक अभेद आशीर्वाद माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY