संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड को नये पथ पर आगे बढाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने शपथ ग्रहण के बाद से ही एक बडे विजन के तहत विकास के रास्ते पर चलने के लिए अपने कदम आगे बढा दिये हैं उनके यह बढते कदम राज्य को एक नई दिशा और दशा देंगे जिसको लेकर राज्यवासियों के मन में एक नई उमंग देखने को मिल रही है कि जो विकास इक्कीस सालों से पटरी पर नही उतर पाया था उस विकास को एक नया आयाम देने के लिए पुष्कर सिंह धामी रात-दिन एक कर देंगे। उत्तराखण्ड में मातृशक्ति को आगे बढाने की दिशा में जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार से विधायक ऋतु खण्डूरी को विधानसभा अध्यक्ष की सर्वोच्च कुर्सी पर आसीन कराया है उससे उनका विजन साफ हो गया है कि राज्य के अन्दर मातृशक्ति को अब नई सरकार से एक बडी सुरक्षा और ऊर्जा मिलेगी। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार इस विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने भारी मात्रा में मतदान भाजपा के पक्ष में किया था और राज्य की महिलाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने एक नई शुरूआत करते हुए ऋतु खण्डूरी की विधानसभा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी करवाई और कहा कि हमारी विधानसभा उनके नेतृत्व में प्रगति के नये इतिहास रचेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को उत्तराखण्ड में धरातल पर उतारने का एक बडा मिशन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिला है और वह मोदी की हर विकास योजना को अपनी देखरेख में जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए शपथ ग्रहण के बाद से ही आगे बढते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका मानना है कि पांच साल उत्तराखण्ड नये पथ पर आगे बढेगा और राज्य के अन्दर पलायन रोकने और बेरोजगारों को रोजगार देने के साथ ही मातृशक्ति को अभेद सुरक्षा देना भी उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उत्तराखण्ड के इतिहास में कभी भी किसी महिला विधायक को विधानसभा अध्यक्ष नहीं बनाया गया लेकिन उत्तराखण्ड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द खण्डूरी की पुत्री ऋतु खण्डूरी जो कि कोटद्वार से विधायक का चुनाव जीती उन्हें प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनाकर उत्तराखण्ड में मातृशक्ति को सशक्त करने की दिशा में एक बडा कदम उठाया है। आज ऋतु खण्डूरी को विधानसभा में र्निविरोध विधानसभा अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया गया। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने इसकी घोषणा की और कांग्रेस ने भी कोई प्रत्याशी खडा नहंी किया था। विधानसभा की पहली महिला स्पीकर ऋतु खण्डूरी के बनने पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपनी शुभकामनायें दी और कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए आज का दिन एतिहासिक दिन है और यह मातृशक्ति का बहुत बडा योगदान है।
मातृशक्ति के रूप में हमें पहली स्पीकर मिली है। हमारी विधानसभा उनके नेतृत्व में प्रगति के नये इतिहास रचेगी। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार किसी महिला विधायक को महिला स्पीकर बनाये जाने पर उत्तराखण्ड की मातृशक्ति को एक बडा बल मिला है क्योंकि उत्तराखण्ड का निर्माण भी राज्य की महिलाओं की देन है और ऋतु खण्डूरी के महिला स्पीकर बनने पर आंदोलनकारी महिलाओं के मन में एक विश्वास जागा है कि उत्तराखण्ड की महिलाओं के उत्थान के लिए वह बडे विजन के साथ काम करेंगी।
