नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई पद की शपथ

0
199

देहरादून(संवाददाता)। पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायको ने पद और गोपनीयता की शपथ ली और अनुच्छेद 188 के तहत प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर बीजेपी के 47 कांग्रेस के 19 बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायक शामिल रहे और इस दौरान एक दूसरे को जीत की बधाई भी दी गई।

LEAVE A REPLY