परिजनों के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने खेली होली

0
135

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया इस अवसर पर प्रदेश के तमाम राजनीतिक नेता और खास तौर पर सत्ता पक्ष के नेता कौन बनेगा मुख्यमंत्री कौन बनेगा मंत्री इन तमाम सवालों को छोड़कर होली के रंग बिरंगे दिखाई दिए खुद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास में परिवार सहित होली खेलते हुए नजर आए। इस अवसर पर इसके अलावा कार्यवाहक मुख्यमंत्री बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पहुंचे थे और जहां पर कार्यकर्ताओं संग उन्होंने होली खेली। इस अवसर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंग और उल्लास का पर्व है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी को प्रेम, उमंग और भाईचारे के प्रतीक पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY