पार्षद संजय कंडेरी ने मांगा सोनिया गांधी का इस्तीफा, नगर महामंत्री पद छोड़ा:नन्दप्रयाग

0
115

चमोली। उत्तराखण्ड सहित पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का इस्तीफा हो चुका है।
पूर्व सीएम हरीश रावत, रणजीत रावत, प्रीतम सिंह की जुबानी जंग जारी है। जिससे उत्तराखण्ड कांग्रेस में खलबली है। चमोली जिले के नंदप्रयाग के कांग्रेस के एकमात्र सभासद संजय कंडेरी ने जिला महामंत्री कांग्रेस सेवादल चमोली और नगरमहामंत्री कांग्रेस पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। संजू कंडेरी ने कहा कि जब तक कॉग्रेस हाईकमान अपना इस्तीफा नही देते वो कांग्रेस के लिए आगे काम नही करेंगे। आपको बता दें कि संजय कंडेरी नन्दप्रयाग में कांग्रेस के एकमात्र सभासद है, और कंडेरी निर्विरोध जीत कर आए थे, भाजपा ने भी उनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था। जबकि निकाय चुनाव में नन्दप्रयाग में बाकी सीटों पर कांग्रेस की हार हुई थी।

LEAVE A REPLY