द बर्निंग बस

0
126

डोईवाला(पवन सिंघल)। उत्तर प्रदेश परिवहन की चलती बस में आग लगने से हडकम्प मच गया और बस में सवार 37 यात्रियों के मन में एक बडा डर पैदा हो गया और आनन-फानन में बस चालक ने बडी चतुराई से गाडी को खडा किया और उसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को उतारने का मिशन शुरू किया गया और उसके बाद अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। चलती बस में आग लगने की खबर मिलते ही अग्निशमन और पुलिस विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया काफी समय बाद आखिरकार अग्निशमन ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया और इस आगजनी की घटना में कोई भी यात्री उसकी चपेट में नहीं आ पाया जिसमें बस में सवार यात्रियों ने एक बडी राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY