उमेश के काफिले पर हमला

0
199

हरिद्वार(संवाददाता)। खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और पत्रकार उमेश कुमार के गाडिय़ों के काफिले पर तेज रफ्तार डंपर ने सोमवार देर रात पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें उनके काफिले में चल रही कई गाडिय़ां आपस में भिड़ गई। घटना यहां के हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी के पास की है। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार नागल इमरती से अपने देहरादून स्थित आवास की ओर लौट रहे थे कि जैसे ही उनका काफिला कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंचा। रुड़की की ओर से पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी गाडिय़ों के काफिले पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनके काफिले की कई गाडिय़ां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ प्रत्याशी उमेश कुमार सबसे आगे चल रहे थे लिहाजा वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि गाडिय़ों के काफिले में पीछे बैठे हुए उनके सुरक्षाकर्मियों को कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल कनखल थाने में इस संबंध में नवीन कुमार की ओर से कनखल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY