सीमा पार हिमाचल से लाया जा रहा है ‘अवैध खननÓ

0
134

विकासनगर(मनोज सैनी)। तहसील विकासनगर व पुलिस प्रशासन द्वारा भले ही अवैध खनन को रोकने के लगातार दावे किए जाते रहे हैं। मगर विकासनगर तहसील के भीमावाला घाट पर आबंटित पट्टे की आड़ में रात के अंधेरे में सीमापार हिमाचल से अवैध खनन का काला कारोबार खनन माफियाओं द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। खनन माफियाओं द्वारा ऐसा कर हर रोज उत्तराखंड सरकार को लाखों रूपये का चूना लगाया जा रहा है।
तहसील विकासनगर के भीमावाला नाव घाट पर गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आवंटित खनन पट्टे की आड़ में अवैध खनन का कारोबार फल फूल रहा है। तहसील प्रशासन के अधिकारी हों या फिर कोतवाली पुलिस के आला अधिकारी सब कुछ जान कर भी अंजान बने हुए हैं। जहां एक और खनन पट्टे से दिन के समय चलने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग साफ देखी जा सकती है। वही दूसरी ओर रात के समय हिमाचल प्रदेश की सीमा में चलने वाले स्टोन क्रेशर से अवैध रूप से खनन भर उत्तराखंड की सीमा में लाया जा रहा है। भीमावाला नावघाट पर आबंटित पट्टे के रास्ते रात के समय चलने वाले बड़े बड़े डम्फरों में स्टोन क्रेशर से बजरी भर उत्तराखंड की सीमा में लाकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। खनन माफियाओं द्वारा रोजाना चलने वाले इस अवैध खनन को खेल उत्तराखंड सरकार को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान पहुँचाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर उत्तराखंड सरकार को होने वाले नुकसान से बचाया जाता है, या फिर पहले से ही कर्ज के बोझ में दबे उत्तराखंड राज्य को खनन माफियाओं द्वारा ऐसे ही नुकसान पहुँचाया जाता रहेगा।

LEAVE A REPLY