सुनार को लूटने वाले पुलिस के शिकंजे में

0
129

देहरादून(संवाददाता)। थाना सेलाकुई क्षेत्रांन्तर्गत सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले बिजनौर जनपद के तीन शातिर चोरों से लूटी गई ज्वेलरी, नगदी एवं घटना मे प्रयुक्त तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए डीआईजी व एसएसपी ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए स्थानीय क्षेत्र मे लगे करीब 3०० सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया तो सीसीटीवी कैमरौ के अवलोकन से एक मोटर साईकल सुपर स्पलेण्डर यूपी 2० बीएम 2219 मे तीन संदिग्ध व्यक्ति घटना स्थल के आस पास रैकी करते हुए दिखाई दिए जिनके संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो उपरोक्त संदिग्धों में से दो चोरों का घटना करने के बाद घटनास्थल से फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरो मे दिखाई दिए।
उन्होंने बताया कि संबंध में गहनता से सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए डंप डाटा एकत्रित किया गया और संदिग्ध मोटरसाइकिल व फरार चोरों के फोटो स्कैच निकाले गये और तीन चोरों द्वारा आपस मे मिल कर उपरोक्त लूट की घटना को अंजाम देना पाया गया, तीनों चोरों के फोटो को आम जनता मे गली मौहल्लों में जाकर तस्दीक किया गया और इनकी गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र मे मुखबिर तैयार किये गये।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिली की 17 फरवरी को तीन व्यक्ति बिजनौर से आये थे और उनके द्वारा बहादरपुर रोड पर एक मकान में किराये का कमरा लिया था और उनके द्वारा 18 फरवरी की रात्रि मे सेलाकुई बाजार में एक ज्वैलरी की दुकान मे लूट की घटना को अंजाम दिया था वह उनके द्वारा जो लूटी गयी ज्वैलरी धूलकोट जंगल मे छुपाई है उसको लेने के लिए वह धूलकोट जंगल आने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि संयुक्त टीमों द्वारा घटना में प्रकाश में आए तीनों चोरों मिथुन उर्फ बादल, जौनी कुमार एवं रंजीत उर्फ प्रधान को घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकल नम्बर यूपी 2० बीएम 2219 सुपर स्प्लेंडर के घटना मे लूटे गये जेवरात, नगदी, तथा घटना मे प्रयुक्त तमंचा 312 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहा सेलाकुई से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY