डोईवाला(संवाददाता)। सियाचिन में शहीद हुए भानियावाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान भानियावाला लाया गया और जहां सैकड़ों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। इस दौरान शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस दौरान कुछ देर घर पर पार्थिव शरीर रखने के बाद सेना के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जगेंद्र सियाचिन में बीते 21 फरवरी को ग्लेशियर की चपेट में आने से शहीद हो गए थे।
इस दौरान जिसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को उनके आवास से पूरे सम्मान के साथ भानियावाला बाजार होते हुए भानियावाला तिराहा ले जाया गया। तिराहे से सेना के ट्रक द्वारा पार्थिव हरिद्वार ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर शहीद के सम्मान में बाजार पूरी तरह बंद रहा। भानियावाला में कई स्कूली बच्चों ने शहीद के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है और शहीद के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी में लेने के साथ ही शहीद के नाम पर सड़क, स्कूल का नाम भी रखा जाएगा ताकि जगेंद्र की शहादत को हमेशा याद किया जा सकें।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और हमेशा से हमारे जवानों ने आगे बढ़ चढ़कर देश की और सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है आज शहीद के परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है उसकी भरपाई तो नहीं कर सकते लेकिन शहीद की शहादत को समय समय पर याद व नमन करेंगें।
इस अवर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, भाजपा नेता बृज भूषण गैरोला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, गौरव चौधरी, मनोज नोटियाल, नरेन्द्र नेगी, विजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, नरेंद्र नेगी हिमांशु राणा ईश्वर रौथान, मनीष यादव, प्रेम पुंडीर, सरोज भंडारी, मोहन सिंह चौहान, सुखदेव चौहान, प्रदीप नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल आदि सैकडों लोग शामिल रहे।
