श्रमिकों और किसानों को बड़ी राहत
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय पर सीएम लेंगे निर्णय
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े 13 महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए नई नियमावली को मंजूरी दी है। वहीं, गन्ना किसानों के समय पर भुगतान के लिए चार चीनी मिलों को 207-75 करोड़ रुपये की शासकीय गारंटी देने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मासिक मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। इसके अलावा उत्तराऽंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित करने को भी मंजूरी दी गई है।
कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रदेश के पांच जिलों में पार्किंग निर्माण कार्यों में रुचि नहीं दिऽाने और धनराशि जारी होने के बावजूद लंबे समय तक काम शुरू नहीं करने पर सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को कार्यदायी संस्थाओं के पैनल से हटाने का निर्णय लिया है। संस्था को ऑटोमेटेड, मैकेनाइज्ड और टनल पार्किंग के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आबकारी विभाग की व्यवस्था मजबूत करने और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में आबकारी परिक्षेत्रें की संख्या दो से बढ़ाकर सात करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद सृजित किए जाएंगे। अपर सचिव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य राजस्व संग्रह बढ़ाने के साथ अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है। पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला चीनी मिलों को बैंकों से ऋण लेने के लिए कुल 207-75 करोड़ रुपये की शासकीय प्रत्याभूति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने उत्तराऽंड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मंजूरी दी है। इसके तहत असंगठित और भवन निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए अलग-अलग बोर्ड गठित किए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा कोष की स्थापना भी की जाएगी। श्रमिकों की ग्रेच्युटी, नामांकन, कर्मचारी बीमा न्यायालय और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के ऽर्च को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। श्रमिक के नामांकित व्यक्ति या उत्तराधिकारी के नाबालिग होने पर ग्रेच्युटी की धनराशि उसके वयस्क होने तक राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा के रूप में रऽी जाएगी।
बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत एलोपैथिक फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती में अब डी-फार्मा के साथ बी-फार्मा की शैक्षिक योग्यता को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत एक्स-रे टेक्नीशियन की भर्ती और सेवा शर्तों से संबंधित संशोधित नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठड्ढक्रम में प्रवेश लेने वाले चिकित्सकों के लिए अनिवार्य राजकीय सेवा संबंधी बॉण्ड को मंजूरी दी गई है। इसके तहत चिकित्सकों को दुर्गम एवं पर्वतीय क्षेत्रें के अस्पतालों में दो वर्ष की अनिवार्य राजकीय सेवा देनी होगी। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रें में पेयजल योजनाओं के संचालन और रऽरऽाव को बेहतर बनाने के लिए वर्ष 2024 की नीति के स्थान पर उत्तराऽंड ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रऽरऽाव नीति, 2026 लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वहीं, सेतु आयोग के सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कर्मचारियों की सेवा शर्तों को निर्धारित करने के लिए नई सेवा नियमावली को स्वीकृति दी गई है। लेऽा परीक्षा राजपत्रित सेवा नियमावली में भर्ती संबंधी विसंगति दूर करने के लिए प्रादेशिक सेवा के स्थान पर प्रादेशिक सेनाश् किए जाने को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा उत्तराऽंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रवसान किए जाने की संस्तुति भी मंत्रिमंडल ने की है।


/>



/>