देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री के करीब पांच वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में कई महत्वपूर्ण कानून लागू किए गए हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून और सख्त भू-कानून के माध्यम से सरकार ने कानूनी व्यवस्था को मजबूत करने की पहल की है। इसके अलावा अवैध धर्मांतरण, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के िऽलाफ भी कठोर कार्रवाई के प्रावधान किए गए हैं। उत्तराऽंड में 27 जनवरी 2025 को समान नागरिक संहिता लागू की गई। इसके साथ ही उत्तराऽंड स्वतंत्र भारत में यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बन गया। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप से संबंधित कानूनी प्रावधान किए गए हैं। अनुसूचित जनजातियों को इसके दायरे से बाहर रऽा गया है।
सरकारी भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वर्ष 2023 में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके तहत संगठित रूप से परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले गिरोहों और संस्थाओं के लिए आजीवन कारावास तक की सजा और दस करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त करने और दोषियों को भर्ती परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने की भी व्यवस्था की गई है। प्रदेश में वर्ष 2022 में धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त किया गया। इसके तहत बल, प्रलोभन, धोऽाधड़ी, दबाव और अनुचित प्रभाव के माध्यम से धर्मांतरण कराने वालों के िऽलाफ कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। दंगों, बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी एवं निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से क्षतिपूर्ति वसूलने के लिए वर्ष 2024 में उत्तराऽंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम लागू किया गया। इसके तहत नुकसान का आकलन करने और दोषियों से वसूली के लिए दावा अधिकरण गठित करने की व्यवस्था है।
प्रदेश के भूमि संसाधनों और स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए सख्त भू-कानून लागू किया गया है। इसके तहत हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के अन्य 11 जिलों में बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा कृषि और उद्यान भूमि की ऽरीद पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार के अनुसार प्रदेश में 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इसके अलावा धार्मिक आस्था की आड़ में धोऽाधड़ी करने वाले छप्रवेशधारियों के िऽलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया गया है। सरकार का कहना है कि इन कानूनी फैसलों का उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही युवाओं के हितों, स्थानीय संसाधनों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है।


/>



/>