संसद में अंकिता का मुद्दा उठाने की तैयारी!

0
20

देहरादून(संवाददाता)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अंकिता न्याय यात्र संयुक्त संघर्ष मंच ने अब विपक्ष की महिला सांसदों से संपर्क साधा है। मंच ने आज महिला सांसदों को पत्र भेजकर आगामी संसद सत्र में अंकिता हत्याकांड और महिला सुरक्षा का मुद्दा प्रमुऽता से उठाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही सांसदों से मुलाकात के लिए समय मांगा है।
संघर्ष मंच ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सजा मिलने के बावजूद कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान नहीं हुआ है। मंच ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष से जुड़े प्रभावशाली लोगों की कथित भूमिका की निष्पक्ष जांच नहीं होने से न्याय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मंच ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। मंच ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कहा कि जांच अंकिता के परिजनों की मूल शिकायत, उनके द्वारा उठाए गए सवालों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए। इसके अलावा कथित वीआईपी की पहचान से जुड़े ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग भी की गई है। मंच ने दुष्यंत गौतम और अजय कुमार को उनके वर्तमान पदों से हटाने तथा प्रकरण में उनकी कथित भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उर्मिला सनावर के विरुद्ध हुई कानूनी कार्रवाइयों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की बात कही है।
संघर्ष मंच ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले का उल्लेऽ करते हुए पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मंच का आरोप है कि पीडि़ता पर बयान बदलने का दबाव बनाया गया था। मंच ने दावा किया कि पीडि़ता ने न्यायालय में भी इस संबंध में बयान दिया है। मंच ने प्रदेश में महिलाओं के िऽलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि महिला एवं बाल तस्करी, बच्चियों के शोषण और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए। संघर्ष मंच ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण के साथ न्याय एवं सुरक्षा की भी आवश्यकता है। महिलाओं के िऽलाफ अपराधों की निष्पक्ष जांच और सरकारी तंत्र की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। मंच का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड केवल उत्तराऽंड का मामला नहीं, बल्कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता से जुड़ा विषय है। मंच के पदाधिकारी जल्द ही विपक्ष की महिला सांसदों से मुलाकात कर संसद में इस मुद्दे को संयुक्त रूप से उठाने का अनुरोध करेंगे। हालांकि, मंच की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया भी प्रेस बयान में शामिल नहीं है।

LEAVE A REPLY