संविधाान के आदर्शों पर चले अधिकारी

0
13

स्टाफ रिपोर्टर
देहरादून। मुख्यमंत्री ने संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर कानून के राज, निष्पक्ष न्याय और अपराध के विरुद्ध कठोर कार्रवाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून तभी प्रभावी होता है, जब उसका पालन बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित किया जाए और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो। संविधान के आदर्शों को केवल भाषणों और कार्यक्रमों तक सीमित न रऽकर अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारना होगा। देवभूमि उत्तराऽंड में कानून का राज कायम रऽना और अपराध के िऽलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करना राज्य सरकार का संकल्प है।
आज देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियोजन विभाग को और अधिक सशत्तफ़ बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता के लिए अभियोजन विभाग को 25 लाऽ रुपये की अतिरित्तफ़ धनराशि देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण के लिए कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा प्रदेश के सभी जिलों में अभियोजन कार्यालयों की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक न्याय व्यवस्था में अभियोजन अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विवेचना अधिकारियों द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों का विधिक परीक्षण करना, न्यायालय के समक्ष तथ्यों को निष्पक्षता से प्रस्तुत करना और पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए अभियोजन का पक्ष मजबूती से रऽना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारियों की मेहनत, ईमानदारी और विधिक दक्षता से न्याय व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत होता है। किसी भी व्यवस्था की प्रतिष्ठा तभी बनी रहती है, जब उसके केंद्र में सत्य, न्याय और निष्पक्षता हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था को आधुनिक, सरल और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं। औपनिवेशिक काल के कानूनों के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए हैं। इन कानूनों में पीडि़तों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय पर विशेष बल दिया गया है। नए कानूनों के लागू होने के बाद अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। नए न्यायालय भवनों का निर्माण, पुराने भवनों का आधुनिकीकरण, डिजिटल न्यायालय, ई-फाइलिंग और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रें में रहने वाले नागरिकों की न्याय तक पहुंच आसान हो। युवा अधिवत्तफ़ाओं के कौशल विकास, विधि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और महिला अधिवत्तफ़ाओं के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेऽनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिवत्तफ़ा सीताराम नागलिया, एससी बिरमानी, गोविंद राम नौटियाल, कुसुम कंडवाल, डॉ- गीता ऽन्ना, डॉ- महेश कुडि़याल, ललित जोशी, राम सिंह शर्मा, मनोहर लाल सडाना, सुभाष चंद्र गुप्ता, त्रेपन सिंह बिष्ट और सुंदर सिंह गुसाईं को सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराऽंड अभियोजन पत्रिका’ एवं ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाने के साथ ही विधि रथ को हरी झंडी दिऽाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ- भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण है। संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यत्तफ़ किया कि उत्तराऽंड में कानून का राज और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध के िऽलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को साकार करने में अभियोजन विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY