शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

0
4

सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रें की धुनों के बीच मुऽबा के लिए रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली, हजारों श्रद्धालु बने विदाई के साक्षी
उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर ठीक दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर वैदिक मंत्रेच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच उनके शीतकालीन प्रवास मुऽबा गांव के लिए रवाना हो गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मां गंगा की विदाई के साक्षी बने। पूरा धाम मां गंगा के जयकारों और भत्तिफ़ संगीत से गूंज उठा।
कपाट बंद होने से पूर्व तीर्थ पुरोहितों ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक एवं आरती की। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। निर्धारित मुहूर्त पर कपाट बंद होने के बाद उत्सव डोली की विदाई यात्र शुरू हुई। सेना के बैंड की धुनों और पारंपरिक वाद्ययंत्रें ने इस धार्मिक आयोजन को और भव्य बना दिया। मां गंगा की विदाई के भावुक क्षणों में स्थानीय श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों और साधु-संतों ने नम आंऽों से मां गंगा को विदाई दी। मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों के अनुसार मां गंगा की उत्सव डोली मंगलवार को रात्रि विश्राम के लिए मारकंडेयपुरी स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर पहुंचेगी। यहां श्रद्धालुओं के लिए रात्रि भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है। रात्रि में भजन-कीर्तन और संकीर्तन के माध्यम से मां गंगा की आराधना की जाएगी। बुधवार को भैयादूज के पावन अवसर पर उत्सव डोली मुऽबा गांव पहुंचेगी। यहां स्थित मुऽीमठ में आगामी छह माह तक मां गंगा की शीतकालीन पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न होगी।
गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली के प्रस्थान के साथ ही उनके शीतकालीन प्रवास मुऽबा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुऽबा को मां गंगा का मायका माना जाता है। डोली के आगमन को लेकर ग्रामीणों और मंदिर समिति में ऽासा उत्साह है। गांव में धार्मिक अनुष्ठानों और मां गंगा के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु मुऽबा स्थित मुऽीमठ में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। पांच मंदिर समिति, गंगोत्री धाम के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि निर्धारित धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद किए गए हैं। वहीं तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को मुऽबा पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मां गंगा की विदाई का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्र के शीतकालीन पड़ाव की शुरुआत हो गई है। स्थानीय विधायक सुरेश चौहान ने भी मां गंगा की शीतकालीन यात्र और श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर अपनी बात रऽी। उन्होंने कहा कि शीतकाल में भी श्रद्धालु मुऽबा पहुंचकर मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इससे शीतकालीन पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि गंगोत्री धाम में छह माह तक विराजमान रहने के बाद मां गंगा अब अपने मायके मुऽबा में विराजेंगी। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच धाम के कपाट भले ही बंद हो गए हों, लेकिन मां गंगा के दर्शन और आराधना का सिलसिला मुऽबा में अगले छह माह तक निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY