उत्तराखण्ड के गलियारों में अभी से ही चर्चाएं

0
30

मोदी और सखा चुनाव में करेंगे फतह!
डबल इंजन के विकास पर लडा जायेगा रण
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब चुनावी शोर सुनाई देने लगा है तो वहीं प्रधानमंत्री ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने और बारह किलोमीटर लम्बा रोड-शो निकालकर कहीं न कहीं चुनावी शंखनाद बजा दिया है। मोदी ने जिस अंदाज में जनसभा की उसको लेकर उत्तराखण्ड के अन्दर अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि मोदी और उनके सखा धामी चुनाव फतह करने के लिए अभी से ही चुनावी रणभूमि में उतर आये हैं। मुख्यमंत्री को यही विश्वास है कि उत्तराखण्ड की जनता डबल इंजन के विकास पर ही मोहर लगाकर 2027 में एक बार फिर भाजपा को सत्ता में आसीन करेगी।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फैन फॉलोइंग(लोकप्रियता) समय के साथ-साथ बढ़ती गई और अब वह वैश्विक हो चुकी है। इसी लोकप्रियता का ही परिणाम है कि वर्ष 2०27 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को प्रचंड बहुमत मिलने का पूरा विश्वास है क्योंकि सरकार ने राज्य के अन्दर विकास के पथ को ही चुना है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को विश्वास है कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसार के अन्दर अपना डंका बजा रहे हैं और देश को एक नई दिशा पर ले जाने के लिए उन्होंने जो उडान भर रखी है उससे उत्तराखण्डवासियों को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभेद विश्वास है कि वह उत्तराखण्ड को अपने शासनकाल में एक नया उत्तराखण्ड बनायेंगे। भाजपाई गलियारों में चर्चा इस बात को लेकर छिड़ी हुई है कि पिछले चुनाव में उनके पास प्रधानमंत्री मोदी के चेहरा था तो उन्हें पूर्ण बहुमत मिला था और अब तो उनके पास उत्तराखंड के लोकप्रिय धुरंधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चेहरा भी जिसकी वजह से उनके मिशन साठ को रोकना संभवतः मुश्किल है? चर्चाएं उफान पर है कि मोदी और धामी की लोकप्रियता को हथियार बनाकर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने का मन बना चुकी है इन दो मित्रों की करिश्माई जोड़ी को वह ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल करेगी?
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभर कर सामने आने वाली भाजपा केन्द्र के साथ देश के अधिकांश राज्यों में अपनी सरकार बनाने के मिशन में जुटी हुई है। केन्द्र में भाजपा के पास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरा है जो हर राज्य के चुनाव में भाजपा का मुख्य हथियार होता है। वर्ष 2०27 में होने वाले विधानसभा चुनाव मंे एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा के दिग्गज नेताओं को पूर्ण विश्वास है कि वह अपने सखा और लाडले पुष्कर सिंह धामी के साथ मिलकर शेष समय में विकास की एक और नई उडान भरकर आवाम को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए खुला संदेश देंगे? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इतना लगाव करते हैं कि वह जब भी उन्हें उत्तराखण्ड आने का न्यौता देते हैं तो वह मना नहीं करते और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजनीति में और पॉवरफुल बनाने के लिए जनसभा में आकर उनकी जमकर तारीफ करते हैं जिससे राज्य की जनता को विश्वास है कि मोदी और धामी की जुगलबंदी से एक बार फिर 2027 में भाजपा सत्ता पर आसीन हो सकती है?

LEAVE A REPLY