आपराधियों का कालः प्रमेंद्र डोबाल

0
32

कप्तान की फौज का जोश है ‘हाई’
पुलिस पर गोली चलाने वाले ने खुद चखा गोली का स्वाद
मुठभेड़ में दिखाई दिया अपराधियों में राजधानी पुलिस का डर
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत राजधानी दून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की पुलिस फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है। खुद पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल राजधानी में अपराधियों का काल बनकर मैदान में उतरे हुए हैं। अपने कप्तान के इस रूप को देखकर उनकी फौज का जोश भी हाई है और ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वे भी जमीन पर एक्शन करती हुई नजर आ रही है। इसी क्रम में जब एक अपराधी चौकिंग के दौरान पुलिस बचकर जब कार लेकर भागने लगा तो कप्तान की पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस से डर गाड़ी दौड़ा रहे अपराधी ने कुछ समय बाद कार को छोड़ा और वह कुंआवाला के जंगल में भागने लगा। जब पुलिस ने जंगल में भी उसका पीछा नहीं छोड़ा तो अपराधी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में अपराधी पर जवाबी फायरिंग की और उसे घायल कर दिया। अंततः पुलिस पर गोली चालने वाले को खुद गोली का स्वाद चखना पड़ा। इस मुठभेड़ से यह तो साफ हो गया कि मौजूदा समय में अपराधियों में राजधानी पुलिस का कितना डर व्याप्त है। राजधानी में अपराधियों के मन में यह जो डर स्थापित हो पाया है इसका श्रेय पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल को जाता है, जो अपराधियों का काल बने हुए हैं।
जनपद के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल को जैसे ही इस बात का इल्म होता है कि राजधानी के अन्दर संदिग्धों या अपराधियों की हलचल हो रही है तो वह खुद मोर्चा संभाल लेते हैं और वह दो टूक अल्टीमेटम दे देते हैं कि अगर कोई अपराधी अपराध करके भागा तो फिर उनका एक्शन देखने लायक होगा। पुलिस कप्तान ने पदभार संभालते ही आक्रामक पुलिसिंग करने का बीडा उठा रखा है और उन्होंने अपराधियों और माफियाजगत को नेस्तनाबूत करने के लिए सख्त रूख अपनाया हुआ है। उनके अल्प कार्यकाल में जिस अपराधी ने भी अपराध करने का दुसाहस किया उसे अपराध करने का स्वाद पुलिस कप्तान खूब चखा रहे हैं। चंद अपराधी अब तक पुलिस के साथ हुई मुठभेड में गोलियां लगने से घायल हुये हैं और उससे अपराधियों के मन मंे पुलिस कप्तान का एक बडा डर देखने को मिल रहा है। देर रात पुलिस कप्तान को एक संदिग्ध सफेद कार के बारे में गोपनीय सूचना मिली कि उसमें बदमाश हो सकते हैं।
पुलिस कप्तान ने इस सूचना पर जनपद के अन्दर वाहन चैकिंग का अभियान चलाया और पुलिस बलों के सामने उन्होंने दहाड लगाई कि अगर चैकिंग के दौरान संदिग्ध कार मिले तो उसमें सवार कोई भी पुलिस को चकमा देकर भाग न पाये। पुलिस कप्तान के आदेश पर चैकिंग अभियान शुरू हुआ और बीती मध्य रात्रि डोईवाला में पुलिस ने चैकिंग अभियान चला रखा था और जैसे ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को पीली कोठी के समीप रोकने का प्रयास किया तो वह हर्रावाला के पास तेज गति से भाग खडा हुआ और स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मारकर वहां से हरिद्वार की ओर भागने लगा जिसके बाद उसका पीछा किया गया। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने इस कार को पकडने के लिए खुद मोर्चा संभाला और उन्होंने पुलिस टीमों को संदेश दिया कि कार और उसमें सवार लोग भाग न पायें। पुलिस ने जब इस कार की घेराबंदी की तो कार चालक कुंआवाला से करीब एक किलोमीटर आगे हाई-वे किनारे लगे बोर्ड से टकरा गया और वह जंगल की ओर भागा। पुलिस ने उसे ललकारा तो उसने पुलिस पर गोली दाग दी जिस पर पुलिस ने मुठभेड में उसे घायल कर दिया। अपराधी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकडा गया अपराधी क्रान्तानाथ है जिसके खिलाफ दर्जनों अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। हरिद्वार के सपेरा बस्ती में रहने वाला यह अपराधी लम्बे समय से पुलिस को चुनौती दे रहा था और उसने रायपुर, डोईवाला, रानीपोखरी, नेहरू कालोनी, ऋषिकेश, रायवाला पुलिस को अपना आतंक दिखा रखा था। पुलिस कप्तान ने दो टूक कहा कि जनपद के अन्दर अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

LEAVE A REPLY