शहर की सडकों पर दहाडते रहे डोबाल

0
37

अचूक रणनीति से मोदी का निकला शानदार रोड़-शो
चप्पे-चप्पे पर कप्तान ने संभाल रखा था खुद मोर्चा
देहरादून। दिल्ली एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के अवसर पर देहरादून में आयोजित प्रधानमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु विभिन्न जनपदों तथा राज्यो से 1000 के लगभग बसों तथा 3000 से अधिक अन्य छोटे बड़े चौपहिया वाहनो से लगभग 75 हजार व्यक्ति देहरादून पहुँचे थे, इतनी बड़ी संख्या में लोगों तथा उन्हें लेकर जनपद में आने वाले वाहनों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाना तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत उन्हें सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से गंतव्य को रवाना करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे पुलिस कप्तान दून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा पूर्ण कार्य कुशलता के साथ सम्पादित किया गया।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा यातायात व्यवस्था को अचूक बनाने के लिए खुद पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने मोर्चा संभाल रखा था। पुलिस कप्तान की बनाई गई कुशल रणनीति का परिणाम धरातल पर दिखाई दिया, जिसमे कार्यक्रम के दौरान बनाई गई 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला में हजारों की संख्या में लोगो के प्रतिभाग करने तथा उससे कही अधिक संख्या में लोगो के मा० प्रधानमंत्री जी की जनसभा में पहुँचने के उपरांत भी मुख्य मार्गो पर न तो यातायात के दबाव का असर देखने को मिला और न ही कही जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस कप्तान शहर भर में खुद मोर्चा संभाले हुये थे और उनकी दहाड सुनकर हर कोई यह कहने से नहीं चूक रहा था कि शहर का कप्तान दिलेर है।

LEAVE A REPLY