डोभाल का अल्टीमेटमः सड़क पर दादागिरी दिखाई तो खाकी दिखायेगी इकबाल
रात्रि में चप्पे-चप्पे पर चैकिंग के ऑपरेशन से मचा हडकंप
देहरादून(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने जनपद में मौजूद किसी भी विद्यालय व कॉलेज में युवकों के आपसी वर्चस्व पर नजर रखनी शुरू कर दी है और उन्होंने अब अपना आक्रामक रूख दिखाकर जनपद में हर तरफ चप्पे-चप्पे पर पुलिस को मैदान में उतार दिया है। कप्तान ने दो टूक अल्टीमेटम दे दिया है कि रात्रि में अनावश्यक रूप से सड़कों पर धूमने और हुडदंग करने का किसी भी छात्र ने दुसाहस किया तो यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का कोई सपना भी न देखे क्योंकि अगर ऐसा करने का किसी ने भी दुसाहस किया तो उसके गिरेबान पर पुलिस के हाथ पलक झपकते ही पहुंच जायेंगे।
विश्वविद्यालय, कॉलेजो मे पढ़ने के नाम पर युवकों को रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने, हुड़दंग करने या कोई अपराध करना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे सभी युवकों के विरुद्ध सख्त से सख्त ’कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यदि किसी भी कॉलेज, यूनिवर्सिटी का छात्र अनावश्यक रूप से ग्रुप मे घूमते हुए हुड़दंग या कोई अपराध करते हुए पाए जायेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ साथ सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित कॉलेज, यूनिवर्सिटी से उनका निष्कासन( तमेजपहंजपवद) भी कराया जाये।
