चार साल बेमिसाल की गूंज से महका ‘शहर’
सीएम ने आम जनमानस पर करी पुष्पवर्षा
देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। मुख्यमंत्री के चार साल का कार्यकाल आज पूरा हुुआ तो मुख्यमंत्री ने शहर में जब रोड-शो किया तो हर तरफ जनसैलाब उमड पडा और हर तरफ एक ही गूंज उठ रही थी कि सीएम साहब आपके चार साल बेमिसाल हमने देखे हैं। मुख्यमंत्री खुली जीप में सवार होकर आम जनमानस का खुले दिल से स्वागत कर रहे थे और उन्होंने आम जनमानस पर खुद फूलों की वर्षा करने का जो सिलसिला शुरू कर रखा था उसे देखकर हर कोई यही कहने लगा कि ऐसी ही कोई मुख्यमंत्री धाकड से धुरंधर नहीं बन जाता। मुख्यमंत्री आम जनमानस की उम्मीदों को जो पंख लगाये हुये हैं उसका आईना आज मुख्यमंत्री के रोड-शो में भी देखने को मिल गया क्योंकि जब वह सडक मार्ग से रोड-शो करते हुए आगे बढ़ रहे थे तो उनका स्वागत करने के लिए लोग सड़क के किनारे खडे थे और वह मुख्यमंत्री का हाथ जोडकर कहीं न कहीं यह सोचकर अभिवादन कर रहे थे कि वह उत्तराखण्ड की शान हैं जो राज्य को एक नया लुक देने के लिए विकास के पथ पर दिन-रात आगे बढ़ रहे हैं।
आज धामी सरकार के चार साल बेमिसाल ने आम जनमानस के मन में एक आशा की किरण फिर जगा दी कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड को तेजी के साथ गुलजार करने के लिए आगे बढे़ हुये हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लेकर उत्तराखण्ड में पार्टी नेताओं को अपनी स्वच्छ राजनीति का ऐसा आईना दिखा दिया है जिसके चलते अब साफ ऐलान कर दिया गया है कि 2027 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लडा जायेगा और इस चुनाव में एक बार फिर मुख्यमंत्री बडे बहुमत से राज्य के अन्दर भाजपा की सरकार बनायेंगे। आज सरकार के चार साल बेमिसाल के भव्य आयोजन में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने शहर में एक रोड-शो किया। मुख्यमंत्री रोड़-शो के दौरान सड़क के दोनो ओर मौजूद लोगों पर फूलों की वर्षा करके उनका अभिवादन कर रहे थे कि जनता उनके चार साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक मानकर उनके साथ खडी हुई है। मुख्यमंत्री का चार साल सुपर शासनकाल देखकर आम जनमानस मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सडकों पर कड़कती धूप मे भी खडा हुआ नजर आया और मातृशक्ति भी मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद देने के लिए आगे खडी हुई थी। युवाओं के मन में अपने मुख्यमंत्री को लेकर एक उम्मीद जगी हुई है कि उनके कार्यकाल में उन्हें जिस तरह से सरकारी नौकरियों का गिफ्ट मिल रहा है वह युवा पीढ़ी के लिए एक सुखद संदेश है। रोड-शो जब शहर की सड़कों पर निकल रहा था तो मुख्यमंत्री खुली जीप में खडे होकर आम जनमानस का यह कहकर अभिनंदन कर रहे थे कि उन्होंने जिस तरह से उनकी सरकार पर अभेद भरोसा दिखा रखा है उस पर वह हमेशा खरे उतरेगी। मुख्यमंत्री ने सडक के दोनो ओर खडी जनता पर खुद पुष्पवर्षा करके यह संदेश दे दिया कि आम जनमानस उनका परिवार है।
