मिशन 2027ः सेनापति पुष्कर इन एक्शन

0
8

फतह हासिल करने को सेना में जोड़े पांच नए सिपाही
धामी का सटीक राजनैतिक दांव देख विपक्ष के उड़े होश
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मिशन 2027 का चुनावी रण फतह करने के लिए सेनापति पुष्कर एक्शन में आये और उन्होंने अपनी सेना में पांच नये सिपाही भर्ती करके राज्य के अन्दर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी चौसर बिछा दी है। एक लम्बे अर्से से मुख्यमंत्री के मंत्रिमण्डल में खाली पडे़ मंत्री पदों को लेकर विपक्ष से लेकर भाजपा के अन्दर ही एक बडा शोर मचता रहता था लेकिन नवरात्रों में मुख्यमंत्री ने अपने पांच विधायकों को मंत्री पद का ताज पहनाकर साफ संदेश दे दिया है कि उत्तराखण्ड में उनकी मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। मंत्रिमण्डल में पांच विधायकों को किस दिन मंत्रिमण्डल में शामिल किया जायेगा यह अभी एक पहेली ही बना हुआ था कि मुख्यमंत्री ने ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला कि पार्टी के भी किसी नेता को इस बात का पता ही नहीं चला कि कब विधायकों को मंत्री बनाने का सिग्नल वह दिल्ली में अपनी लीडरशिप से ले आये और आज पांच विधायकों को उन्होंने मंत्री की कुर्सी पर आसीन कर उन सबको आईना दिखा दिया जो एक लम्बे दशक से मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिशों का प्रपंच रचने के एजेंडे पर काम कर रहे थे।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ छवि के इतने कायल हैं कि वह यह जानते हैं कि उत्तराखण्ड की जनता आज पुष्कर सिंह धामी के साथ खडी हुई है। हैरानी वाली बात है कि एक ओर बार-बार मुख्यमंत्री को बदले जाने का शोर एक साजिश के तहत रचा जा रहा है वहीं चार साल से मंत्रिमण्डल में खाली पडी पांच मंत्रियों की कुर्सी को भरने के लिए उन्होंने बडी खामोशी के साथ भाजपा हाईकमान से इसकी इजाजत ले ली और इसकी भनक किसी को नहीं लगी। देर रात भाजपा के पांच विधायकों को मंत्री बनाये जाने की अचानक राजभवन में तैयारियां शुरू हुई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बडा मास्टर स्ट्रोक चलते हुए पार्टी के पांच विधायकों को आखिरकार मंत्री पद का ताज पहनाकर पार्टी के अन्दर खुला संदेश दे दिया कि देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा हाईकमान उन पर अभेद विश्वास करते हैं और उसी के चलते भाजपा की बडी लीडरशिप ने मुख्यमंत्री द्वारा बनाये जाने वाले मंत्रियों की जब सूची उन्हें सौंपी तो लीडरशिप ने उस पर अपनी मोहर लगा दी।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमण्डल में पांच नये सैनिक शामिल हो गये। राजभवन में राज्यपाल ने सभी मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईशपथ लेने वाले मंत्रियों में प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भारत चौधरी तथा खजान दास शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही राज्य सरकार को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने के बाद अब विभिन्न विभागों में कार्यों में तेजी आने की संभावना प्रबल हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने 2027 का चुनावी रण जीतने का एक बडा प्लान तैयार किया हुआ है जिसका वह ब्लू प्रिंट भाजपा हाईकमान को भी दिखा आये थे और उस ब्लू प्रिंट को देखकर भाजपा हाईकमान भी गदगद था और यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी पर भाजपा हाईकमान ने अपना अभेद भरोसा दिखाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों की दी गई सूची को फाइनल करके उनकी सेना में पांच और सिपाहियों को भर्ती करके एक बार फिर राज्य के अन्दर भाजपा सरकार लाने का लक्ष्य तय कर दिया है।

LEAVE A REPLY