फिर खिलाने को कमल धामी ही होंगे सफल

0
12

शाह ने थपथपाई पुष्कर की पीठ
4 साल, बेमिसाल को गृह मंत्री के पूरे अंक
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड आए, अपने चिरपरिचित अंदाज मंच से हुंकारें और प्रदेश भाजपा में एक नई ऊर्जा का संचार कर गए। प्रदेश की ‘पुष्कर’ सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए वह यह संदेश भी दे गए कि किसी भी राज्य के विकास के लिए वहां डबल इंजन की सरकार होना कितना जरूरी है। अपने कार्यक्रम के दौरान शाह ने उत्तराखंड के सीएम की भी जमकर तारीफ की और उनकी पीठ थपथपाते हुए वह यह भी संदेश दे गए कि पहाड़ी राज्य में एक बार फिर से कमल खिलाने में धामी ही सफल होंगे। धामी सरकार के चार साल के रिपोर्ट कार्ड में गृह मंत्री अमित शाह पूरे अंक दिए हैं। शाह के सकारत्मक संदेशों ने ऐसे कई कयासों पर भी अंकुश लगाया है, जो बिना सिर पैर के होने के बावजूद भी उत्तराखंड के सियासी गलियारों खूब चर्चा बटोर रहे थे।
उत्तराखण्ड में चार साल से सरकार चला रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को गुलजार करने का जो संकल्प लिया था उस पर वह आये दिन आगे बढते हुए नजर आ रहे हैं। चार साल के अन्दर राज्य में विकास की जो बयार बही है वह राज्यवासियों को तो खूब भा ही रही है, साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा हाईकमान पुष्कर सिंह धामी की सरकार चलाने की शैली के कायल हो रखे हैं। उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में एक मुख्यमंत्री ने अपनी टीम के साथ जो नई उडान भरी है उससे उत्तराखण्ड की जनता मुख्यमंत्री की कार्यशैली से बेहद गदगद नजर आ रही है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के बेमिसाल चार साल के कार्यक्रम में धर्मनगरी हरिद्वार में जिस तरह से लाखों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब के रूप में उमड़ी उसे देखकर गृहमंत्री अमित शाह भी यह समझ गये कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के शासन से आम जनमानस बेहद प्रभावित है और उसी के चलते सरकार के बेमिसाल चार साल का कार्यकाल उन्हें खूब रास आ रहा है। कार्यक्रम में हरिद्वार के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मंच से ऐलान किया था कि राज्य में तमाम तरह के विकास किये हैं उनको लेकर के यह विशाल रैली नहीं बल्कि रैला कहूूंगा।
सरकार के चार साल बेमिसाल में शामिल हुये देश के गृहमंत्री अमित शाह ने लाखों की भीड़ के सामने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने एक-एक समस्या को चुनचुनकर समाप्त करने का रचनात्मक संकल्प लिया है, जिसके कारण उत्तराखण्ड नियंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने जनसैलाब के बीच जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के चार साल के बेमिसाल कार्यकाल पर उनकी बार-बार पीठ थपथपाई है उससे साफ नजर आ गया कि गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रिपोट कार्ड को परखकर उन्हें सौ मे से सौ अंक देकर उन्हें सियासत का धुरंधर मान लिया है। उत्तराखण्ड में एक बार फिर 2027 में कमल खिलाने के लिए धामी ही सफल होंगे ऐसा संदेश गृहमंत्री अमित शाह लाखों की भीड़ में दे ही गये। शाह ने जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई और उनके चार साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताकर उनकी सियासी पारी को पंख लगाये हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी अब 2027 का चुनावी रण विजय करने के लिए तेजी के साथ आगे बढेंगे। सरकार के चार साल बेमिसाल का आईना देश के गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड ही नहीं देश की जनता को भी दिखा गये और उन्होंने मुख्यमंत्री को एक विजन वाला राजनेता बताकर राज्य की जनता को साफ संदेश दे दिया कि अब तीसरी बार राज्य में कमल खिलेगा तो छोटे राज्यों में उत्तराखण्ड का नाम विकास के पथ पर सबसे आगे रहेगा।

LEAVE A REPLY