उत्तरकाशी-नैनीताल जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल

0
52

देहरादून से बुलाई बम निरोधक दस्ता टीम
जिला जज कोर्ट को आई मेल, मची अफरातफरी
उत्तरकाशी/नैनीताल(चिरंजीव सेमवाल)। उत्तराखण्ड के नैनीताल और उत्तरकाशी में जिला न्यायालयों को बम से उडाने की मिली धमकी से पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया और दोनो जनपदों के पुलिस कप्तानों ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाते हुए हर तरफ संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का ऑपरेशन शुरू किया। सवाल खडे हुये कि आखिरकार एक साथ गढवाल व कुमांऊ के जिला न्यायालयों को बम से उडाने की धमकी का ई-मेल भेजने वाले कौन राष्ट्रद्रोही हैं जिन्होंने ऐसी धमकी देने का दुसाहस किया है?
जिला न्यायालय उत्तरकाशी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। जिला जज को मिले मेल में बम की सूचना से सुबह कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आने की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस द्वारा माइकिंग करते हुए आनन फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए बम की तलाश शुरू कर दी गई। इसके साथ ही जिला अधिवक्ता संघ द्वारा नो वर्क की घोषणा कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह कोर्ट खुलने के कुछ ही देर बाद जिला जज के मेल पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल प्राप्त होते ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को इसकी सूचना दी। मेल के अनुसार, कोर्ट परिसर को उड़ानें की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में कोर्ट परिसर और आसपास माइकिंग करते हुए पुलिस ने परिसर के साथ आसपास के इलाके को भी खाली करा लिया। और तलाशी शुरू की। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया है। और देहरादून से बम निरोधक दस्ता टीम बुलाई गई है। वहीं कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि अब तक चल रही तलाशी अभियान के बीच कही से कुछ भी नहीं प्राप्त हुआ है। वैसे तलाशी अभियान अभी भी जारी है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार,उपजिलाधिकारी भटवाडीघ् शालिनी नेगी समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
वहीं नैनीताल में भी जिला न्यायालय को बम से उडाने की धमकी का ई-मेल मिला जिसके बाद पुलिस कप्तान ने खुद मोर्चा संभाला और बम निरोधक दस्ता और डॉग-स्कायड ने कोर्ट परिसर और उसके आसपास इलाकों में सघन चैकिंग अभियान चलाया। वहीं सायबर टीम भी सक्रिय हो गई कि ई-मेल बेचने वाले आखिर वो कौन राष्ट्रद्रोही हैं जिन्होंने न्यायालयों को बम से उडाने की धमकी का ई-मेल भेजा है।

LEAVE A REPLY