महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भक्तों का हुजूम

0
55

जलाभिषेक के लिए लगीं लंबी कतारें
उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्बम-बम भोलेश् के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से महादेव का अभिषेक किया। तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही कतारों में लगे भक्तों के कारण पूरा शहर भक्तिमय हो गया, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाबा विश्वनाथ की नगरी के शिव मंदिरों में भक्तों के लिए मंदिर समिति की ओर से पूर्व से ही तैयारियां कर दी गई है। शिवालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट किया गया है। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। शिवभक्त शिवालयों में सुबह से ही मंदिर पहुंच जाते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लाइनों में खड़े रहे हैं। महाशिवरात्रि के लिए उत्तरकाशी का विश्वनाथ मंदिर, गोपेश्वर मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए सजाया गया है। लाइटों और फूलों से शिवालय का श्रृंगार किया गया है। किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए सारी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि ष्वे इस मंदिर में कई सालों से मंदिर में आ रहे हैं। यहां पर हर मनोकामना पूरी होती हैष्।
वहीं काशी विश्वनाथ के महेंथ जयेंद्र पुरी पुरी ने बताया कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर उत्तरकाशी में निसंतान दंपत्ति रात भर हाथ पर खड़ा दीपक लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में जागरण करती है उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि शिव भक्त आज के दिन व्रत रखकर शिवालयों में जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि शिव पूजा सभी को करना चाहिए शिव कल्याणकारी देव है। उधर जिले के भटवाडी, डुंडा,बड़कोट, नौगांव, पुरोला, मोरी ब्लॉक के सभी शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं है।

LEAVE A REPLY