हेल्थ मिनिस्टर नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की सुधारी ‘सेहत’

0
53

तेजी से बदल रही है उत्तराखंड भाजपा की ग्रह चाल
कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को रखा दूर
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के एक दिग्गज नेता का नाम कथित वीआईपी के रूप में सामने आने के बाद से ही भाजपा के दिग्गज राजनेताओं का बीपी बढा हुआ है? अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर हो रही सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में कराने के लिए कांग्रेस से लेकर तमाम संगठन सरकार पर बार-बार प्रहार कर रहे हैं और पदमश्री द्वारा लिखाई गई एफआईआर को भी निरस्त करने की मांग पर वह अडे हुये हैं। वहीं उत्तराखण्ड में भाजपा के काफी नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी का संग्राम उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक भाजपा हाईकमान को सम्भवतः बेचैन किये हुये हैं? वहीं आज हैल्थ मिनिस्टर ने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्य भाजपा की सेहत सुधारने का मिशन चलाया। वहीं यह चर्चाएं भी जन्म ले रही हैं कि तेजी से उत्तराखण्ड भाजपा की ग्रह चाल बदल रही है और यही कारण है कि कोर कमेटी की इस बैठक में प्रदेश प्रभारी को दूर रखा गया है। काफी समय से भाजपा के काफी नेताओं के बीच जो खुलेआम वॉकयुद्ध चल रहा है उसने कहीं न कहीं भाजपा हाईकमान को चिंता में डाल रखा है क्योंकि अगले वर्ष उत्तराखण्ड के अन्दर विधानसभा चुनाव होने हैं और चंद भाजपा नेता मौजूदा दौर में अपनी कुर्सी को बचाये रखने के लिए तांत्रिक विद्या और देवी शक्तियों का खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन इन शक्तियों से वह अपनी कुर्सी बचा पायेंगे यह अब राज्य के गलियारों में एक बहस का विषय बना हुआ है।
उत्तराखण्ड के अन्दर भाजपा दूसरी बार सत्ता पर आसीन है और कांग्रेस नौ साल से सत्ता से दूर है। उत्तराखण्ड भाजपा के काफी विधायकों के मन में मंत्री बनने की चाहत एक दशक से हो रखी है लेकिन उनकी चाहत आज तक एक ख्वाब ही बनी हुई है। विधायकों के मन में एक आस है कि अगर उन्हें मंत्री पद मिल जाये तो वह अपने इलाके में विकास का पहिया आगे बढाकर आवाम को अपने विकास का आईना दिखाकर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अपनी जीत का सपना संजो सकते हैं? भाजपा हाईकमान को कहीं न कहीं यह इल्म है कि उत्तराखण्ड के भाजपा के काफी नेता पर्दे के पीछे से गुटबाजी की पटकथा लिख रहे हैं और इससे आम जनमानस के मन में सरकार को लेकर अब एक नाराजगी भी दिखाई दे रही है क्योंकि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार, अपराध, माफियागिरी और खनन माफियाओं से आजादी दिलाने का जो वचन दिया गया था वह धरातल पर कभी भी परवान नहीं चढ़ पाया है? सबसे चौकाने वाली बात यह है कि भाजपा के कुछ विधायकों में जिस तरह से अपनी ही सरकार को लेकर नाराजगी दिखी है और उन्होंने राज्य में फैले भ्रष्टाचार पर अपना आक्रोश दिखाया है उसने कहीं न कहीं यह संदेश दे रखा है कि उत्तराखण्ड भाजपा के अन्दर शायद मौजूदा दौर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जौलीग्रांट में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आये और उन्होंने भाजपा नेताओं की कोर कमेटी की बैठक बुलाई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को दूर रखा गया और स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखण्ड भाजपा की सेहत सुधारने का भी काम किया। उत्तराखण्ड के गलियारों में यह बात भी उठ रही है कि भाजपा के कुछ बडे नेता अपनी कुर्सी को बचाये रखने के लिए तांत्रिक विद्या और देवी शक्तियों का खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन शायद ऐसे नेताओं को इस बात का इल्म नहीं है कि उत्तराखण्ड के अन्दर तेजी से भाजपा की ग्रह चाल बदल रही है? यह ग्रह चाल किस भाजपा नेता पर ग्रहण लगायेगी यह तो अभी एक पहेली ही है लेकिन ज्योतिष विद्या में महारथ हासिल करने वाले कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि भाजपा के जो चंद नेता तांत्रिक विद्याओं और देवी शक्तियों का इस्तेमाल करके अपनी कुर्सी को बचाने के एजेंडे पर आगे बढे़ हुये थे अब से इन शक्तियों का असर ग्रह चाल के हिसाब से कम होगा और उससे कुछ नेताओं की कुर्सी पर भी राजनीतिक ग्रहण लग सकता है?

LEAVE A REPLY