मुठभेड में शूटरों के पैरों में लगी गोलियां
चौबीस घंटे में ही शिकंजे में आये सुपारी किलर
देहरादून। आईजी गढवाल ने कल दिन दहाडे हुये हत्याकांड में शामिल हत्यारों को पकडने के लिए बडा जाल बिछाया और पुलिस कप्तान को दो टूक संदेश दिया था कि गुनाहगार जल्द से जल्द सलाखों के पीछे होने चाहिए। आईजी ने अपराध की समीक्षा करते हुए जब शूटरों को पकडने के लिए पुलिस अफसरों को रणनीति समझाई तो उसके बाद आज तडके पुलिस और हत्याकांड मे शामिल शूटरों के बीच मुठभेड हुई और उनके पैरों में गोलियां लगी। चौबीस घंटे मे ही सुपारी किलर पुलिस के शिकंजे मे फंस गये और उन्होंने बताया कि हत्याकांड के लिए उन्हें पन्द्रह लाख की सुपारी दी गई थी लेकिन यह सुपारी किसने दी यह अभी भी पुलिस इसका राज पता करने मे जुटी हुई है।
आईजी गढवाल राजीव स्वरूप ने बताया कि आज तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उन्हांेने बताया कि नाकेबंदी व सघन चैकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश गिरफ्तार,बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया। चैकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही,मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया,मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी।
आईजी ने बताया कि एक बदमाश की पुलिस से डोईवाला में मुठभेड हुई और उसके भी पैर में गोली लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उन्हांेने बताया कि बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद की गई है जिससे वारदात की गई थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली। आईजी ने कोरेनेशन अस्पताल में जाकर बदमाशों से पता किया कि उन्हें किसने हत्या के लिए सुपारी दी थी। आईजी का कहना है कि दोनो बदमाश हाडकोर क्रिमनल हैं और अभी वह सारा राज नहीं बता रहे लेकिन उनसे सच पता कर लिया जायेगा।
