हरदा की हुंकार

0
50

अन्याय के आगे झुकना नहीं
भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार पर भड़के रावत
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में इन दिनों कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो रखी है और वह जहां अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से सीबीआई जांच कराने की मंाग पर अपनी दहाड़ लगा रही है तो वहीं सोलह फरवरी को राजभवन घेराव का अल्टीमेटम देकर सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें डाल रखी हैं। हरदा सोशल मीडिया पर आकर साफ हुंकार लगा रहे हैं कि अन्याय के आगे झुकना नहीं। हरदा ने सामाजिक संगठनांे और कांग्रेसजनों से संघर्ष की ताकतों से प्रार्थना की कि इस निर्णायक धडी पर भी आप हमारे साथ कदमताल मिलाते हुए राजभवन की ओर चलें। भ्रष्टाचार से लेकर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर कांग्रेस ने राजभवन घेराव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है और कांग्रेस के तमाम दिग्गज राजनेता राजभवन घेराव को लेकर चप्पे-चप्पे पर बैठकें कर रहे हैं और उनका साफ मानना है कि इस घेराव में वह सरकार को अपना राजनीतिक इकबाल दिखायेंगे।
उत्तराखण्ड में अभी भले ही चुनाव की बेला नजर न आ रही हो लेकिन कांग्रेस और उक्रांद में सरकार के खिलाफ अपनी दहाड़ लगानी शुरू की हुई है और कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने और उसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज करे इसको लेकर अपना खुला बिगुल बजा रखा है। कांग्रेस मौजूदा दौर में सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन का बिगुल बजाने से पीछे नहीं हट रही है और यही कारण है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता राज्य के गढवाल और कुमांऊ में सरकार को अपना राजनीतिक इकबाल दिखाने के लिए अब मोर्चा संभालते हुए नजर आ रहे हैं। हरीश रावत, हरक सिंह रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह ने सोलह फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर जगह-जगह बैठकें करनी शुरू कर रखी हैं और सभी एक स्वर में बोल रहे हैं कि यह घेराव ऐतिहासिक होगा और उससे साफ नजर आ जायेगा कि अब कांग्रेस सरकार को कटघरे मे खडा करने के लिए आवाम के बीच पहुंचनी शुरू हो गई है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर आकर साफ कहा है कि सोलह फरवरी को शहर की सडकों पर कांग्रेस का जनसेलाब उमडेगा और उसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि अन्याय के आगे झुकना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2026-27 परिवर्तन का वर्ष है इसलिए कांग्रेस ने तय किया है कि सोलह फरवरी को हम राजभवन जो इस समय केन्द्र सरकार के इशारे पर काम करता है जिसे लोकभवन का नाम दिया गया है मगर वो धांधली भवन और धांधली को संरक्षण देने वाले भवन के रूप में देखा और समझा जाता है। हम वहां हल्लाबोल करेगे। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में राज्य के कोने-कोने से कांग्रेसजन देहरादून में जुटेंगे। हरदा ने आरोप लगाया कि बढते हुए भ्रष्टाचार, आज तो भाजपा सरकार के किसी भी दफ्तर को देख लिजिए वो भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। उन्हांेने पुलिस पर भी जमकर हमला बोला और जिस अंदाज में आरोप लगाया वह पुलिस महकमे के लिए शुभ संकेत नहीं कहे जा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरी भी निचोड दे रहे हैं, शराब तो शराब ही है, अब तो सुखे नशे को भी सरकार का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, नौजवानों के भविष्य के साथ पिछले दो साल से निरंतर खिलवाड हो रहा है। हरदा ने हुंकार लगाई कि पलायन आज राज्य के अस्तित्व के लिए चुनौती बन गया है। एक असंतुलित विकास का मॉडल बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव मे रहने वाले लोगों का जीवन आज दुष्कर हो गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज बाघ, बघेरा, गुलदार, भालु, हाथी, कटखने बंदर, लंगूर क्या नहीं हैं वो सामान्य आदमी के जीवन को तबाह करने मे जुटे हुये हैं।
हरदा ने आरोप लगाया कि महिलाओं पर अत्याचार तो ऐसा लगता है कि सारी राज्य की शालीनताओं की सीमा पार कर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के लोग महिलाओं के साथ अत्याचार और दुराचार के मामले में नामजद हो रहे हैं। महिलाओं की बालिकाओं की तस्करी के मामले में हमारा राज्य कुख्यात हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्थायें गडबढाकर चरमराकर चूर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नल जरूर लगे हैं लेकिन पानी गायब है, बिजली के दाम निरंतर बढते जा रहे हैं कोई व्यक्ति इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है चाहे वह यूटूबर हो या कोई भी हो सत्ता उसे हथकडी दिखा रही है, मुकदमों का डर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सबके खिलाफ सोलह फरवरी को कांग्रेस का जनसैलाब सडकों पर नजर आयेगा।

LEAVE A REPLY