सीएम के राज में तस्करी ‘न बाबा न’

0
137

नवनीत, अजय के बनाये चक्रव्यूह में फंसा हरियाणा का शराब तस्कर
पंचायत चुनाव में परोसी जानी थी शराब
देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री के राज में अपराधी, माफिया, पाखंडी से लेकर हर माफिया सलाखों के पीछे पहुंच रहा है। सीएम के राज में बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी पर ऐसी नकेल लग चुकी है कि तस्करों को यह इल्म हो चुका है कि अब उत्तराखण्ड में शराब तस्करी का काला कारोबार नहीं चल पायेगा। मुख्यमंत्री के विजन को पंख लगाने के लिए मौजूदा दौर में एसटीएफ और दून पुलिस कप्तान मैदान में डटे हुये हैं और अपराधियों से लेकर माफियाओं के खिलाफ एक बडा ऑपरेशन संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। पंचायत चुनाव में शराब की तस्करी न हो पाये इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को अलर्ट किया हुआ है और इसी के चलते एसटीएफ और दून के पुलिस कप्तान को एक गोपनीय सूचना मिली कि हरियाणा से एक बडा शराब तस्कर लाखों रूपये की शराब तस्करी करके देहरादून में प्रवेश करेगा। इस सूचना के बाद दोनो पुलिस कप्तानों ने आशारोडी चैक पोस्टर पर चैकिंग ऑपरेशन चलाया और एक संदिग्ध एक कार को जब घेरा तो उसमें से लाखों रूपये की शराब बरामद हुई। शराब की तस्करी करने वाले हरियाणा के तस्कर को इस बात का इल्म नहीं था कि वह पुलिस के बिछाये जाल में फंस जायेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को माफियाओं से आजादी दिलाने का जो टास्क पुलिस अफसरों को दिया हुआ है उस पर एक बार फिर एसटीएफ और दून पुलिस कप्तान खरा उतरकर यह साबित कर गये कि सीएम का विजन उनके लिए पत्थर की लकीर है।
पुलिस कप्तान एसटीएफ नवनीत भुल्लर और दून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि आगामी उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हरियाणा -पंजाब से काफी बड़ी मात्रा में अवैध शराब उत्तराखंड में लाई जा सकती है इसके दृष्टिगत एसटीएफ की एक टीम को विशेष रूप से इस पर निगरानी रखने हेतु नियुक्त किया गया है जिसके फलस्वरुप देर रात्रि एसटीएफ की टीम द्वारा आशारोड़ी चैकिंग बैरियर,थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से थाना क्लेमटाउन पुलिस के साथ संयुक्त चैकिंग में एक कार की डिग्गी से 322 बोटल करीब 27 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग चंडीगढ़ मार्क बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसने बताया कि पकड़ी गई शराब को चंडीगढ़ से खरीद कर इसकी सप्लाई चूना भट्टा रायपुर क्षेत्र में करने जा रहा था। एसटीएफ को पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क की काफी जानकारियां मिली है जिन पर आगे कार्रवाई की जारी है।
पुलिस कप्तानों द्वारा बताया गया कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा हर प्रकार के अपराधों में संलिप्त शातिर अपराधियों की गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिसकी तहत एसटीएफ की यह कार्यवाही कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। पुलिस टीमों ने हरियाणा कैथल के सुनील कुमार को गिरफ्तार कर उससे यह पता लगाना शुरू कर रखा है कि वह और उसके कितने साथी इस तस्करी के खेल में शामिल हैं और क्या वह पंचायत चुनाव मंे और शराब लाने की तैयारी में तो नहीं है?

LEAVE A REPLY