कभी रूका नहीं दबंग सीएम का दबंग एक्शन

0
100

धामी को जो भी दिखा अवैध वह हो गया जमीदोज
पुष्कर ने जो कहा वो चार साल में कर दिखाया
देवभूमि में शैतानों का अब नहीं रहेगा ठिकाना
देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड़ की सियासत में युवा मुख्यमंत्री ने वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा भी नहीं था क्योंकि राज्य के अन्दर अधिकांश पूर्व मुख्यमंत्रियों ने राज्य की जनता के सामने बडे-बडे दावे किये और जब उन दावों को सच करने के लिए वह एक्शन में आये तो विरोध की ज्वाला भडकने के बाद उन्होंने उस एक्शन से अपने आपको पीछे किया और कुछ पूर्व मुख्यमंत्री अपने ऊपर पलटू राजनेता का दाग भी लगवा गये थे? उत्तराखण्ड़ में चार साल से सरकार चला रहे मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के सामने जो भी वायदा किया उसे पूरा करने के लिए वह तब तक चैन से नहीं बैठे जब तक उन्होंने अपना वायदा पूरा नहीं किया। उत्तराखण्ड की जनता चार साल से देख रही है कि दबंग सीएम का दबंग एक्शन कभी किसी भी दबाव में रूका नहीं, और तो और मुख्यमंत्री को जब भी कुछ अवैध नजर आया तो उन्होंने उस अवैध को जमीदोज करने में ही विश्वास दिखाया इसलिए राज्य के अन्दर आवाम खुश है कि उनके मुख्यमंत्री ने जो कुछ भी कहा वो चार साल में उन्होंने कर दिखाया। उत्तराखण्ड़ के अन्दर अवैध मजारों पर बुल्डोजर चलाने का जो साहस मुख्यमंत्री ने दिखा रखा है उससे वह देशभर में अपनी दबंग शैली के लिए विख्यात होते जा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने रेलवे की भूमि पर बनाई गई अवैध मजार पर अपनी नजर दौड़ाई और उसके बाद आज सुबह उस अवैध मजार पर भी बुल्डोजर चलाकर उसे जमीदोज करा दिया।
कॉर्बेट सिटी रामनगर लुटाबाड़ ग्राम के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई पीरबाबा की फर्जी मजार को रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन ने मिलकर हटा दिया। धामी सरकार के बुल्डोजर ने उक्त अवैध धार्मिक संरचना को ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध मजार को हटाने के लिए रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर सहयोग मांगा था। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार के साथ पुलिस प्रशासन और रेलवे पुलिस फोर्स के टीम ने उक्त मजार को हटाने की कार्रवाई पूरी की। रेलवे के वरिष्ठ अभियंता अखिलेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे उन्होंने बताया कि उक्त धार्मिक संरचना अतिक्रमण की जद में थी ,यहां पूर्व में नोटिस जारी किया गया था और उनसे स्वयं ये अतिक्रमण ध्वस्त किए जाने के लिए कहा गया था,निर्धारित समय पर नहीं हटाने पर ध्वस्तीकरण की कारवाई की गई जिसमें जिला प्रशासन का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि उक्त अवैध धार्मिक संरचना से लोगों के आवागमन में दिक्कतें पेश आ रही थी। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सरकार की स्पष्ट नीति है कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है इसी क्रम में उक्त धार्मिक संरचना को हटाया गया है। उत्तराखंड में धामी सरकार ने अबतक ऐसी 538 अवैध मजारों को हटाया है अभी भी राज्य में सैकड़ों अवैध मजारे है जोकि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे नियत से बनाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी स्पष्ट कर चुके है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर हरी नीली चादरें डाल कर धार्मिक धंधे का खेल बंद किया जाएगा। सीएम धामी ने ढोंगी बाबाओं को भी बेनकाब करने के नए अभियान को भी शुरू किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राज्य के अन्दर जिस दबंगता और शालीनता के साथ सरकार चला रहे हैं उससे अपराधियों, माफियाओं, पाखंडियों में तो खलबली मची हुई है साथ में राज्य की जनता अपने मुख्यमंत्री की स्वच्छ और दबंग शैली को लेकर उनकी कायल हो रखी है और वह यही चाहत पाले हुये हैं कि उत्तराखण्ड को देश में एक बडी पहचान दिलाने के लिए कम से कम दस साल पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन रखा जाये जिससे उत्तराखण्ड़ गुलजार हो जाये।

LEAVE A REPLY