‘ऑपरेशन भ्रष्टाचारीÓ

0
118

हरिद्वार(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने तेइस सालों से राज्य में चले आ रहे भ्रष्टाचार के काले साये को खत्म करने की दिशा में बडे विजन के साथ ऑपरेशन भ्रष्टाचारी चला रखा है और उसी ऑपरेशन में हर वो भ्रष्टाचारी फंसता जा रहा है जो भ्रष्टाचार करने का दुसाहस करने से बाज नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री एक-एक भ्रष्टाचारी का फन कुचलने का जो संकल्प ले रखा है उसी संकल्प को वह धरातल पर उतारने की दिशा में बडे विजन के साथ काम कर रहे हैं और यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचारियों को मिट्टी में मिलने का जो मिशन तेज किया है उसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री का ऑपरेशन भ्रष्टाचारी रंग ला रहा है और आवाम को अब भ्रष्टाचारियों से कोई भय नजर नहीं आ रहा क्योंकि वह भ्रष्टाचारियों को रिश्वत देने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए वह अब विजिलेंस के पाले में खडे हुये हैं जहां एक के बाद एक भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे पहुंच रहा है और अब विजिलेंस की टीम ने तहसील लक्सर हरिद्वार के संग्रह अमीन व अनुसेवक को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अब जिस तेजी के साथ ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री का एक ही विजन है कि 2०25 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचारमुक्त बना दिया जाये। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के ट्रोल फ्री न० 1०64 पर शिकायत अंकित करायी कि उसने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी बस को करीब तीन-चार साल पहले बेच दिया था तथा बेचने सम्बन्धी कागजात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे, जिस कारण उक्त वाहन किसको बेचा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी उक्त दोनो वाहनो की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल द्वारा रिश्वत की माँग की गयी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।
इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा जाँच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया और आज रविपाल हाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश अनुसेवक तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर जनपद हरिद्वार से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेस का दावा है कि भ्रष्टाचारियों से पूँछताछ जारी है ,उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। विजिलेंस की इस कार्यवाही पर निदेशक विजिलेंस डॉ० वी० मरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचारमुक्त भारत के विजन को उत्तराखण्ड में साकार करने के लिए राज्य के अन्दर तेजी के साथ भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं और 2०25 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचारियों से आवाम को आजादी दिला दी जायेगी।

LEAVE A REPLY