रिजॉट में चल रहा था जुआ घर

0
148

पुलिस कप्तान को मिली सटीक जानकारी के बाद हाल ही में राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस थाना लक्ष्मणझूला में सम्मिलित हुये गंगा भोगपुर क्षेत्र में बने नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में चल रहे अवैध कसीनो में देर रात्रि पौड़ी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में रेड मारी और वहां चल रहे कैसीनो में दिल्ली के 32 लोगों को कैश के साथ गिरफ्तार किया और इसमें ऋषिकेश पुलिस का एक जवान भी पकडा गया तथा दिल्ली से लाई गई बार बालाओं को भी पुलिस ने रेस्क्यू करके बचाया। पुलिस कप्तान ने साफ अल्टीमेटम दिया कि देवभूमि में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार पौडी पुलिस कप्तान श्वेता चौबे को गुप्त सूचना मिली थी कि नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो का संचालन हो रहा है तथा लोगों को जुआ खिलवाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस कप्तान ने अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी व सीओ श्रीनगर रविन्द्र चमोली के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये देर रात्रि में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो का भांडाफोड़ किया गया। छापे के दौरान मौके पर 28 पुरुष व ०4 क्रू पीयर (गेम सहयोगी) रंगे हाथ जुआ खेलते हुये पकड़े गये व पांच अन्य महिलाएं भी मौजूद मिली। मौके से भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन, लग्जरी गाडियां व ०5 लाख 16 हजार रूपये कैश बरामद हुआ। पकड़े गये अधिकतर व्यक्ति उत्तमनगर दिल्ली व अन्य जनपद बिजनौर व हरिद्वार के निवासी हैं जो प्रॉपर्टी डीलर, ठेकेदारी व दुकानदारी का काम करते हैं। जुआ खिलवाये जाने के अलावा जुआरियों को बेसमेन्ट में शराब भी परोसी जा रही थी। वहां से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। इसके अतिरिक्त कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर जुआरियों के वाहनों को भी सीज किया गया है। कप्तान ने बताया कि कसीनो खिलाने का तरीका इस तरह से पता चला है कि आरोपी क्वाइन लेते हैं और फिर तीन पत्ती का गेम करवाया जाता है। जुआ खेलने वालों को कैश के बदले कसीनो चिप्स दिये जाते हैं। आयोजक जुए की रकम का पांच प्रतिशत हिस्सा रखकर बाकी रकम जीतने वाले को ऑनलाइन ट्रांसफर करते है। पुलिस द्वारा इनके बैक खातों की जानकारी की जा रही है जिसके पश्चात खातों को सीज करवाया जायेगा।
वहीं आरोपी विनीत थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून में आरक्षी पद पर तैनात है जिसके विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई है और जनपद दून को इसकी जानकारी भेजी गई है। पकडे गये आरोपी में विशाल कर्णवाल निवासी हरिद्वार, ललित चौहान निवास बादराबाद हरिद्वार, राम कुमार चौहान निवासी बादराबाद हरिद्वार, ओमप्रकाश निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार, विनीत कुमार निवासी हरिद्वार, काला निवासी हरिद्वार, धनीराम शर्मा निवासी ओ-64, दिल्ली, मंजीत कुमार निवासी मुण्डिका दिल्ली, प्रमोद गोयल निवासी आर- 1०3 उत्तम नगर दिल्ली, कपिल मेहता निवासी टी-123, शुक्र बाजार उत्तम नगर दिल्ली, दिनेश कुमार गोयल निवासी ए-126 संजय इन्कलेव, उत्तम नगर दिल्ली, गुरूमीत कौर निवासी बी-36 चन्द्र विहार दिल्ली, प्रदीप निवासी 122 सुलतानपुरी दिल्ली, रतन जोत निवासी कृष्ण विहार दिल्ली, धर्मेन्द्र निवासी उत्तम नगर दिल्ली, सरबजीत निवासी उत्तम नगर दिल्ली, प्रवीन मित्तल निवासी द्वारिका दिल्ली, प्रीतम सिंह उत्तम नगर दिल्ली, अशोक निवासी उत्तम नगर दिल्ली, मोहित सिंघल सिंघल दिल्ली, राजेश निवासी दिल्ली, कृष्ण दय्या निवासी मुण्डिका दिल्ली, हरबजन निवासी पंजाबी कॉलोनी धामपुर, अमित निवासी पुराना धाम हुसैन, धामदा, आदित्य कुमार निवासी धामपुर बिजनौर, अमर सिंह निवासी हलदौर बिजनौर, नादिम निवासी धामपुर, दिलबर रावत रावत निवासी ग्राम भूखंडी, पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस कहना है कि इस मामले में वांछित आरोपी आर के गुप्ता, नीरज रिजॉर्ट स्वामी, शाहिल ग्रोवर, मैनेजर नीरज रिजॉर्ट, तनुज गुप्ता, फ्रंट ऑफिस मैनेजर नीरज रिजॉर्ट, विशाल सिंह पुत्र बृजपाल सिंह भगवती गार्डन नई दिल्ली भी शामिल हैं। इनके कब्जे से पांच लाख सोलह हजार नकद और काफी सामान बरामद हुआ है।

LEAVE A REPLY