देहरादून(संवाददाता)। विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल उत्तराखंड प्रान्त के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता के आव्हान पर बद्रीनाथ धाम से शौर्य जागरण यात्रा निकाली और इस अवसर पर सभी संगठित होकर हिन्दू युवा शक्ति का परिचय दें और हिंदू युवाओं में अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जाग्रत हो सके।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के के रूप में कोटेश्वर राव शमा केंद्रीय संयुक्त महामंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के जीवन चरित्रों से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीवन जीने हेतु हिन्दु युवा संकल्प लें। हिंदु धर्म और संस्कृति के प्रति श्रद्धा जाग्रत हो उसके वैज्ञानिक महत्व को हम सभी समझें।
उन्होंने कहा कि हिंदू हम सब एक है अर्थात सामाजिक समरसता के लिए संकल्पबद्ध हो । उन्होंने कहा कि दुव्र्यसनों से मुक्त देश भक्ति से युक्त हिंदु युवा आज देश की आवश्यकता है, इस महत्व को हिन्दु युवा समझें। स्वावलंबी, स्वाभिमानी, राष्ट्रभक्त हिंदु युवा जो राष्ट्र के लिए उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रतिबद्ध हो।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को देश- धर्म के लिए विधर्मियों से युद्ध करने की प्रेरणा देने के लिए ही श्री मद्भागवत गीताष् सुनाई थी । आज देश के समक्ष पुन: महाभारत काल के समय जैसी ही परिस्थितियां चुनौति दे रही है। राष्ट्र विरोधी-धर्म विरोधी शक्तियां संगठित होकर भारत में आतंकवाद, अलगाववाद, जातिवाद, लव जेहाद, लैंड जेहाद, बिजनेश जेहाद, धर्मातरण, गौ हत्या, ड्रग माफिया और जनसंख्या असंतुलन जैसे अनेक प्रकार से हिंदु समाज पर आक्रमण कर हिंदू समाज और देश को तोडऩे का षडयंत्र रच रही है। उनका कहना है कि गीता के संदेश को जीवन में धारण कर हर हिंदू युवा इस धर्म युद्ध में भी विधर्मियों को पराजित करेगा।विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल अपने स्थापना काल से ही इन देश घातक शक्तियों से संघर्षरत है। अनेक कार्यकर्ताओ ने बलिदान दिया है। अनेक कार्यकर्ता शत्रुओं से संघर्ष करते हुए घायल हुए हैं।
उनका कहना है कि कुछ राजनैतिक दलों की तुष्टिकरण की नीतियों का शिकार बजरंग दल के कार्यकर्ता हुए है। फिर भी इन राष्ट्रविरोधी शक्तियों से कानून के दायरे में रहकर कार्यकर्ता संघर्षरत है। धर्म की जय और अधर्मियों के नाश होने तक यह संघर्ष चलता रहेगा। राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में हम अपनी आहुति समर्पित करें। भारत माता के आव्हान को स्वीकारें और बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य जागरण यात्रा में सम्मलित होकर संगठित हिन्दु युवा शक्ति का परिचय दें।
इस अवसर पर यात्रा का आरंभ यज्ञ करने के पश्चात रावल एवं धर्माधिकारी द्वारा कलश और ध्वज देकर प्रस्थान किया जिसमें पूज्य स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महामंडलेश्वर का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ और इस अवसर पर जिसमें मुख्य वक्ता के स्वरूप कोटेश्वर राव शर्मा(केंद्रीय संयुक्त महामंत्री) के साथ अन्य अतिथि के रूप में सोहन सिंह सोलंकी (क्षेत्रीय संगठन मंत्री) अजय (प्रांत संगठन मंत्री उत्तराखंड), रवि देव आनंद (प्रांत अध्यक्ष) अनुज वालिया (प्रांत संयोजक) डाक्टर गोपाल नयाल (प्रांत संपर्क प्रमुख) नवीन तेशवर ( प्रांत सुरक्षा प्रमुख) सौरव चौहान (प्रांत बल उपासना प्रमुख) वीरसैन मानव ( प्रांत कार्यालय प्रमुख) रीना शर्मा ( क्षेत्रीय संयोजिका दुर्गा वाहिनी) देवी प्रसाद देवली ( विभाग अध्यक्ष चमोली) पवन राथौड (विभाग धर्मप्रसार प्रमुख) सौरव भारती उपस्थित रहे।
