देहरादून(नगर संवाददाता)। भारत रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और वीर महापुरुषों के शौर्य पराक्रम का वर्णन व देश भक्ति के गीत जय घोष के नारे लगाये। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी भाजपा महानगर कार्यालय में इकटठा हुए और वहां से तिरंगा यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर घंटाघर पलटन बाजार बुद्धा चौक तहसील चौक व प्रमुख चौराहों से गुजरती हुई पुन: परेड ग्राउंड पर समाप्त हुईं।
इस अवसर पर इससे पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर देहरादून मेयर तथा विधायक खजान दास मंडी समिति के चेयरमैन कुलदीप बुटोला ने भारत रक्षा मंच के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आये हुए अतिथियों ने वीर महापुरुषों को याद करते हुए यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के आयोजक व प्रांत संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि भारत रक्षा मंच देश व उत्तराखंड के अंदर राष्ट्रभक्तों व विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक साथ लाकर इस प्रदेश के अंदर आ रहे जो हिंदू संस्कृति को नष्ट भ्रष्ट कर रहे हैं उन बांग्लादेशी घुसपैठ को जल्द से जल्द बाहर करना चाहिए जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार घुसपैठ विरोधी कठोर कानून बनाए सरकार व बाहर से आ रहे लोगों का वर्क परमिट होना चाहिए भारत रक्षा मंच जनसमूह के साथ सड़कों पर उतरना होगा।
उन्होंने कहा कि घुसपैठ विरोधी कठोर कानून बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है देश के अनेकों बीर महापुरुषों ने भारत की संस्कृति के लिए अपने प्राणों को बलिदान दे दिया आज उन महापुरुषों को अनुसरण करने की आवश्यकता है जिन्होंने बलिदान दिया है हिंदू समाज जब मुखर होगा तभी हिंदुस्तान प्रखर होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष अर्चना पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व स्वागत किया। इस अवसर पर संरक्षक सदस्य विजेंद्र नेगी प्रांत महामंत्री अनिरुद्ध पंवार प्रांत उपाध्यक्ष व महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष अर्चना पांडे, सोबन सिंह, जयपाल बाल्मिक, महिला मंच महामंत्री सीमा चौहान, गीता मौर्याख् सनी प्रधान, प्रमोद राणा अभिषेेक सिंह, कुलदीप सिंह बिष्ट, हर्षदीप गुप्ता, भगवान सिंह, कपिल तोमर, नितिन तोमर सहित युवा राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
