वर्ष 2०24 में जीतेगा इंडिया महागठबंधन, हारेगा एनडीए

0
314

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि देश भर में आज भारत माता की सुरक्षा, संविधान की सुरक्षा एवं लोकतंत्र की हत्या से भारत माता को बचाने के लिए अलग थलक बिखरा हुआ विपक्ष आज एकजुट हो गया है और अब जो लोग इंडिया में बिखराव देखना चाहते थे और अब सभी स्वयं ही एनडीए में बिखराब को देखेंगें।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया नाम से बने महागठबंधन जिसमें 26 दलों ने क्षेत्रीय, सामाजिक, सांस्कृतिक द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया है और 13० करोड़ की जनता के भावना के अनुरूप अपने गठबंधन का नामकरण इंडिया किया गया है और समन्वय बनाने के लिए फैसला लिया गया 11 सदस्य की टीम बनाई जाएगी और जिसकी अगली बैठक मुंबई में की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2०24 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन जीतेगा और एनडीए हारेगा।
उन्होंने कहा कि राजनीति का दुरुपयोग करने वाले गंदी राजनीति का खेल खेलने वाली के विरुद्ध यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस इस डेवलपमेंट यानी इंडिया नाम का स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व में इसको आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2०24 की लडाई इंडिया बनाम एनडीए होगी। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते हरिद्वार और देहरादून जल मग्न हुआ है और स्मार्ट सिटी का कॉन्सेप्ट सरकार का पूरी तरह से फेल हुआ है। उन्होंने कहा कि आज राज्य के किसी भी शहर में है ड्रेनेज सिस्टम नहीं है और जो कांग्रेस की सरकार में था भी भाजपा सरकार में वह बंद कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों के नुकसान पर अब तक सरकार मुआवजा नहीं बांट पाई है और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह आपदा के मानकों को सुधारे और जब कांग्रेस की सरकार थी तो अपने समय में 2०14 में मानक सुधारे थे। उन्होंने उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए है और कहा कि बारिश से सरकार के सभी दावों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांग्रेस ने 85० करोड़ रु खर्च कर सोनाली बांध बनाया, लेकिन बीजेपी सरकार ने उसकी देखरेख से मुंह मोड़ लिया है और यही कारण है कि आज हरिद्वार जिले के कई क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया।
उन्होंने कहा कि राजधानी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लोगों को मुंह चिढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आलम यह है कि सरकार ने अभी तक आहितिक आर्थिक सहायता भी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रभावित हुए लोगों को खाद्य सामग्री तक बांटना जरूरी नहीं समझा है और प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को दोगुना किया जाए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि साढे चार साल बाद केन्द्र व भाजपा को सीबीआई की याद आ रही है और हम सभी संघर्ष के लोग है और संघर्ष करने से डरते नहीं है और अंग्रेजों के साथ भी संघर्ष किया और अब अंग्रेजों के पिछलग्गू से भी संघर्ष कर रहे है और इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद एनडीए की बैठक होना यानी तीर सही निशाने पर लगा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि एनडीए के गठबंधन में 24 दलों के पास कोई सांसद नहीं है और और इंडिया नाम से बने हुए नये गठबंधन में नेतृत्व की कोई लडाई नहीं है और आज परिवारवाद एनडीए में है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी गठबंधन तैयार किया जायेगा और कांग्रेस के नेतृत्व में सभी दलों को साथ लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी यूकेडी एवं वामपंथी दलों से बात हो गई है और कई दलों के पदाधिकारियों ने फोन पर संपर्क किया है।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने हरिद्वार के आसपास के बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दो दिन तक भ्रमण किया और उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभारी मंत्री अब दौरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद स्थिति है। इस अवसर पर वार्ता में मथुरादत्त जोशी, गरिमा दसौनी, सेनि कैप्टन बलबीर सिंह रावत, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY