कांग्रेसियों का मौन सत्याग्रह

0
258

देहरादून(नगर संवाददाता)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर अनर्गल आरोपों से क्षुब्ध होकर आज देशव्यापी मौन सत्याग्रह की कड़ी में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देहरादून के गांधी पार्क में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसी मुंह व हाथ पर काली पटटी बांधकर मौन सत्याग्रह पर बैठे और इस दौरान केन्द्र सरकार को जमकर कोसा और कहा कि देश के लोकतंत्र व संविधान से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं होने दिया जायेगा।
यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजन बड़ी संख्या में गांधी पार्क में भारी बारिश के बीच बडी संख्या में इकटठा हुए और वहां पर केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऊपर अनर्गल आरोपों से क्षुब्ध होकर आज देश व्यापी मौन सत्याग्रह की कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देहरादून के गांधी पार्क में राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह पर बैठे। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बर्खास्त किए जाने और गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा उनकी सजा बरकरार रखने के विरोध में और राहुल गांधी क साथ एकजुटता जाहिर करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में और केंद्रीय पर्यवेक्षक ,उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी,झारखंड के महगामा से विधायक दीपिका पांडे सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जा रहे ‘मौन सत्याग्रहÓ पर कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्यार, अहिंसा और देश को एकजुट करने की बात की है, लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और लोगों के बीच जाएंगे। इस अवसर पर सह प्रभारी व केन्द्रीय पर्यवेक्षक दीपिका पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में आज मौन सत्याग्रह किया जा रहा है। कई राज्यों में कांग्रेसी नेता सुबह से ही मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसके तहत हर राज्य की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अयोग्यता के पीछे बीजेपी की घटिया चाल को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तरकीबें ढूंढ़ रही है और वह सच सुनने से घबराती है। उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि आज जो पूरे देश में मौन व्रत हो रहा है उससे नयी ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी देश हित में जो बात करते हैं उसको ताकत मिलेगी।
इस दौरान मौन सत्याग्रह शुरू करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश की आवाज बन चुके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रयासों को कुंद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने आप को मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी का तथाकथित रिश्तेदार बनने का दावा करते हुए न्यायालयों में मुकदमा किया और उस निमित्त कुछ निर्णय आए हैं।
उन्होंने कहा कि हम लोग सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय होता है हम उसका सम्मान करते हैं। पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह भाजपा की जो सुनियोजित साजिश है षडय़ंत्र है उसका हम विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा िक राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की जनता को संदेश दिया है कि किस तरह से महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है पर केंद्र की मोदी सरकार का उस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और आज राहुल गांधी जो देश की आवाज बने हैं उसको ताकत देने के लिए हम लोग मौन सत्याग्रह पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क में राहुल गांधी के समर्थन में मौन धरना प्रदर्शन अभी भी गतिमान है और यह मौन सत्याग्रह सांय पांच बजे तक चलेगा।
इस दौरान धरने में भारी बारिश के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह प्रभारी व केंद्रीय पर्यवेक्षक दीपिका पांडे, पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक व उप नेता सदन भुवन कापडी, विधायक हरीश धामी, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह, रवि बहादुर, ममता राकेश, वीरेन्द्र जाति, फुरकान अहमद, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, राजकुमार, मथुरा दत्त जोशी, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पी के अग्रवाल, गरिमा दसौनी, लालचन्द शर्मा, अमरजीत सिंह, सुनीता प्रकाश, विशाल मौर्य, डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित, गोदावरी थापली, सतपाल ब्रह्मचारी, राजीव चौधरी, सुमित्तर भुल्लर, विकास नेगी, दिनेश चौहान, लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, मोहित उनियाल, महेश जोशी, राकेश राणा, जयेन्द्र रमोला, सिद्धार्थ डसीला, उर्मिला ढौंडियाल थापा, शांति रावत, सुजाता पॉल, आशा टम्टा, सोनिया आनंद, शिवानी थपलियाल, पुराण रावत, नीरज त्यागी, मोहन भंडारी, नवनीत सती, गिरीश पपने सहित बडी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY