शिवालयों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

0
108

देहरादून(नगर संवाददाता)। सावन महीने का पहला सोमवार होने और हर एक सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखना और शिवजी की विशेष पूजा और अभिषेक करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे और भक्तों ने जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर सहित राजधानी के अन्य शिवालयों में सावन माह के पहले सोमवार को उत्तराखंड के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है।
तड़के से शिवालय में हजारों शिवभक्त लंबी कतार में लगे हैं। वहीं टपकेश्वर महादेव मंदिर में लोग सुबह से ही जलाभिषेक करने पहुंचे और वहीं भोर से ही देहरादून सहित उत्तराखंड के मंदिरों में भोले के भक्तों की लाइन लगी रही। वहीं देहरादून के टपकेश्वर मंदिर के दरवाजे तड़के साढ़े चार बजे से भक्तों के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर देवभूमि में बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया।

LEAVE A REPLY