मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही

0
101

विकासनगर(मनोज सैनी)। दो दिन से निरंतर हो रही तेज बारिश वह पहाड़ी इलाकों से आए पानी से रविवार शाम को यमुना नदी उफान मैं है। नदी का जलस्तर बढऩे से पानी आसपास के खेतों में फैल गया है। वही भीमावाला नाव घाट निर्माणाधीन पुल के पास पानी इक_ा होकर गांव का रुख कर लिया जिससे खेतों व सड़कों पर पानी भरने के अलावा लोगों के घरों में पानी भर गया है जिससे लोगों को रात के समय में भागकर अपनी जान बचानी पड़ी और घर में रखा सारा सामान पानी में बह गया। बताया जा रहा है निर्माणाधीन पुल मैं लगी जेसीबी मशीन पोकलेन और शटरिंग का समान सरिया सब पानी में बह गया जिससे निर्माणाधीन पुल के ठेकेदारों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। वही बात करें हम गांव वालों की तो खेत में खड़ी फसल पानी घुसने से सब बर्बाद हो गया है। बताया जा रहा है कोटा ईछड़ी डैम डाकपत्थर बैराज व्यासी जल विद्युत परियोजना सब जगहों से पानी अधिक छोड़े जाने से लगभग पानी डेढ़ लाख कयुसैक छोड़े जाने से बीमा वाला नाव घाट ढालीपुर ढकरानी में पानी ने तबाही मचा दी।

LEAVE A REPLY