उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की जॉच हाईकोर्ट के सिंटिंग जज की देखरेख में सीबीआई से करवायें सरकार

0
102

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की जॉच हाईकोर्ट के सिंटिंग जज की देखरेख में सीबीआई से करवाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि जल्द ही इस मामले की जांच नहीं की गई तो इसी प्रकार से आंदोलन को जारी रखा जायेगा।
यहां अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड की जॉच हाईकोर्ट के सिंटिंग जज की देखरेख में सीबीआई से करवाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस से जुडे कार्यकर्ता व कांग्रेसी गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष इकटठा हुए और वहां पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि हमें सरकार पर भरोसा नहीं है और अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड की जॉच हाईकोर्ट के सिंटिंग जज की देखरेख में सीबीआई से करवाये जाने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से मौन है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सबूतों को मिटाने में शामिल भाजपा विधायक के खिलाफ भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और आखिरकार वह कौन सा वीआईपी था जिसे बचाने का काम भाजपा व राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि वह वीआईपी भाजपा का कोई बडा नेता था जिसे बचाने का लगातार काम किया जा रहा है और आरोपियों की पहले नारकोटिक टेस्ट करने की बात कर रहे है लेकिन वह तैयार नहीं है और आज अंकिता भंडारी के माता पिता वकील को बदलने की बात कर रहे है लेकिन सरकार नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटालों आदि में भाजपा के ही लोग शामिल है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता पिता को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जायेगा और राज्य सरकार को शीघ्र ही इस मामले की जॉच हाईकोर्ट के सिंटिंग जज की देखरेख में सीबीआई से करवानी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, लेकिन सरकार वीआईपी को बचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा है कि आखिरकार ऐसी क्या बात है कि सरकारी वकील को नहीं बदला जा रहा है और वह अपराधियों से मिला हुआ है और लगातार अंकिता भंडारी के माता पिता यह मांग सरकार से कर रहे है लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड की जॉच हाईकोर्ट के सिंटिंग जज की देखरेख में सीबीआई से करवाये जाने की मांग लगातार की जा रही है और सरकार व भाजपा संगठन को उस वीआईपी का नाम उजागर करना होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार व संगठनों दोनों वीआईपी को बचाने का काम कर रहे है। वरिष्ठ नेता मनीष खंडूडी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड की जॉच हाईकोर्ट के सिंटिंग जज की देखरेख में सीबीआई से करवाये जाने की मांग कांग्रेस शुरूआत दौर से कर रही है लेकिन सरकार मौन है और अंकिता भंडारी के माता पिता आज पौडी में धरने पर बैठे हुए है और लगातार न्याय की मांग कर रहे है और वहीं दूसरी ओर अंकिता भंडारी के माता पिता को अपमानित करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आखिरकार वह वीआईपी कौन है।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया पैनलिस्ट व अधिवक्ता सुनीता प्रकाश, मथुरादत्त जोशी, नवीन जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी, लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, प्रदीप जोशी, वीरेन्द्र सिंह पोखरियाल, पूनम कंडारी, मोहन काला, आशा टम्टा, पुष्पा पंवार, नर्मदा नेगी, अनुराधा सिंह, मनीष नागपाल, सविता सोनकर सहित अनेकों कांग्रेसजन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY