और गैस सिलेंडरांे से भरे ट्रक में हुआ विस्फोट!

0
270

घनसाली/टिहरी गढ़वाल(संवाददाता)। टिहरी के घनसाली के ग्राम कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडरो से भरे एक ट्रक में आग लगने से विस्फोट हो गया और गैस सिलेंडर इधर-उधर जलने लगे जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडियों ने आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की चौकसी के चलते कोई हादसा नहीं हुआ और यह आग कैसे लगी यह अभी जांच का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग पांच बजे कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी कि एक गैस की गाड़ी में आग लग गई है जो कि घनसाली के ग्राम कांडीखाल के समीप है जिसमें सिलेंडर अधिक मात्रा में जल रहे हैं। यह सूचना मिलते ही मौके पर घनसाली पुलिस पहुंची तो जहां पर पूर्व से ही फायर की गाडिय़ां मौजूद थी और उन्होंने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया था। इस हादसे में ड्राइवर सुरक्षित बच गया। पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजेश सैनी निवासी ग्राम फरकपुर नवादा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। ड्राईवर ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी नंबर यूके14सीए-6295 ट्रक में इंडियन गैस के सिलेंडर 288 लेकर बहादराबाद से आया था लेकिन अज्ञात कारणों से आग लग गई मैं तुरंत गाड़ी से बाहर आ गया था और सिलेंडरों में आग लगने से विस्फोट हुआ और सिलेंडर इधर-उधर आग में जलने लगे लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया।

LEAVE A REPLY