बुजुर्ग व्यक्ति के लिए देवदूत बने एसडीआरएफ जवान

0
285

पिथौरागढ(संवाददाता)। मुनस्यारी से लगभग 8०-85 किमी आगे मिलम में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया है जिन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुँचाया जाना अति आवश्यक है। इस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने बुजुर्ग को अत्याधिक दुर्गम मार्ग से ले जाते हुए उसका अस्पताल में उपचार कराया।
बुजुर्ग व्यक्ति का घर, सड़क मार्ग से लगभग 12 किमी पैदल दूरी के अत्यधिक दुर्गम मार्ग पर है। यह क्षेत्र संचार से भी अनाच्छादित है। ऐसे में बुजुर्ग के रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता को देखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम की सुबह-सुबह ही मांग की कर ली गई थी। सूचना मिलते ही मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक्शन लेते हुए पोस्ट अस्कोट एसडीआरएफ जवानों की टीम गठित कर तुरंत बुजुर्ग व्यक्ति को लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तत्पश्चात सेनानायक के निर्देशानुसार एसडीआरएफ टीम नवीन कुंवर के हमराह मय आवश्यक उपकरणों व सैटेलाइट फोन के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक दुर्गम मार्ग पर लगभग 12 किमी की दूरी पैदल तय कर मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग व्यक्ति को यथासंभव प्राथमिक उपचार दिया गया तत्पश्चात बीमार बुजुर्ग को स्ट्रैचर के माध्यम से पैदल मार्ग पर होते हुए देर रात्रि मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया। अत्यधिक विषम परिस्थितियों में मुख्य मार्ग तक पहुँचाये जाने के उपरांत ैक्त्थ् टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, मुनस्यारी पहुँचाकर अग्रिम उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY